Daily Horoscope
✕

मंगलवार, 28 जुलाई 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (12:15 IST)
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वाणी संयम रखें। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आजीविका में नए अवसर मिलेंगे। किसी समस्या का हल आपके प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी, उत्साह रहेगा। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय-व्यय बराबर रहेंगे। धैर्य रखें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, उसे टालें। प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी रखना चाहिए। वातावरण अनुकूल होने पर भी कार्य नहीं हो पाएँगे। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक योजना सीमित रखें। लोभ-प्रलोभन से बचें। नए काम नहीं करें। संतान पक्ष कमजोर रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। दूसरों की मदद करना होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रोग, भय व चिंता का माहौल बन सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पुराने कार्यों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में समय पर निर्णय नहीं ले पाने से नुकसान के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना से दूर रहें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। छोटी-बड़ी बात से परेशानी होगी। नौकरी में साधारण तनाव रहेगा। पारिवारिक समस्या रह सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लापरवाही न करें। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलेगी। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अधिकतर सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रगति से राहत मिलेगी। परिवार में सुखद, सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। निर्णयों में स्पष्टता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनार्जन होगा। व्यावहारिक संबंधों का लाभ ले पाएँगे। आर्थिक सोच बदलेगा। व्यवसाय में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यर्थ में परेशानी मोल न लें। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उत्साहवर्धक समाचार आएँगे। सोच-विचार के अनुकूल स्थिति बनेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य पर व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर भरोसा न करें। विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से समय हितकर रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी के विवाद सुलझेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। शुभ समय। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वयं का सोच, लगन, मेहनत पर विश्वास करें। पूंजी निवेश का विस्तार संभव है। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। 

ALSO READ: राखी पर किए जाते हैं ये 10 उपाय, दरिद्रता हो जाती है दूर

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख