Hanuman Chalisa

24 अप्रैल 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : खराब संगति से हानि होगी। किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कोई आकस्मिक खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के बारे में कोई चिंता रह सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहायता करेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन इत्यादि के बड़े कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य ध्यान व लगन से कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद में न पड़ें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। चोट व रोग से बचें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेगा। यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नए काम मिल सकते हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरि‍चित पर अंधविश्वास न करें। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम मिल सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं आने वाले 7 दिन और आपके सितारे

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

18 July Birthday: आपको 18 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

बुध की मार्गी चाल से बदलेगी किस्मत? मेष से मीन तक जानिए 12 राशियों का हाल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पंचमी की देवी मां त्रिपुर भैरवी, जानिए पूजा विधि

अगला लेख