sundarkand

21 मई 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (12:15 IST)
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धर्मस्थान के दर्शन के योग हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी इत्यादि में अटके काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बाहर जाने का मन करेगा। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नेत्र पीड़ा हो सकती है, सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। व्ययवृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। धनार्जन होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद से बचें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। भूमि व भवन इत्यादि कार्यों में लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यापार, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के होने के प्रति चिंता रहेगी। थकान रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग लेखन, पठन-पाठन इत्यादि में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु भय रहेगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। क्लेश होगा। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनाव रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ रहेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। भय रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी सही बात का विरोध होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय के मामले में भाग्य का साथ रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अप्रत्याशित समस्या से सामना हो सकता है। फालतू खर्च होगा। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी सही बात का भी विरोध हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यस्तता रहेगी।

ALSO READ: राजयोग क्या, कैसे और कब? उससे मिलने वाला फल आपको अचरज में डाल देगा

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

अगला लेख