शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 Oct Horoscope

20 अक्टूबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

20 अक्टूबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 Oct Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।
 
 

 


वृषभ- चोट, चोरी, विवाद आदि से हानि संभव है। क्लेश होगा। शत्रु शांत रहेंगे। मेहनत अधिक होगी। थकान होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


 


मिथुन- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। संतान की चिंता रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
 


 


कर्क- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। थकान रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।
 
 

 


सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व कष्ट का माहौल बनेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


कन्या- कलह संभव है। अस्वस्थता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


तुला- अस्वस्थता रह सकती है। धन की हानि संभव है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


 


वृश्चिक- भय तथा पीड़ा रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। राजमान-यश प्राप्ति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


धनु- व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। भाग्योन्नति संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। आपत्ति-विपत्ति का सामना हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


मकर- विवाद से बचें। क्लेश हो सकता है। अस्वस्थता रहेगी। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध ‍वितरण करें।
 
 


 


कुंभ- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि शुभ रहेगा। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ चना दान करें।
 
 

 


मीन- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 

 
ये भी पढ़ें
क्या रावण के दस सिर थे, जानिए इसका रहस्य...