साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 जुलाई 2014)
मेष : अर्थ के मामलों में सफलता मिलेगी
मेष21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुनः हाथ आएगी। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।
वृषभ21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।जीवनसाथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे किंतु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।