सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जून 2010)

साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जून 2010)

मेष: पुरस्कार व सम्मान प्राप्त होगा

weekly horoscope | साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जून 2010)
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच
व्यापारिक चुनौतियों का सामना करने की क्षमताएँ उच्च होंगी। प्रतिस्पर्धी को लक्ष्य से पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता के अनुभवों से सीख लें, सामाजिक व्यवहारों को निखारेंगे। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी मंच से पुरस्कार व सम्मान प्राप्त होगा। किस्मत के सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा, सावधानी रखें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद।
इस सप्ताह की शुरूआत से ही कार्य क्षेत्रों में व्यस्तता रहेगी। किन्तु मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। वाहन व भवन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की आशंका है, संबंधित मामलों में संवादहीनता न आने दे, उन्हें समझने का प्रयास करें। यात्रा व विदेश संदर्भों में सूझबूझ से ही कोई कदम उठाएँ। पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
पारिवारिक जीवन के तनाव समाप्त होंगे। आपसी प्यार व उपयुक्त संवाद से रिश्तों में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशियाँ मिलेगी। औद्योगिक ईकाइयों को विकास के सोपान पर ले जाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। पूँजी निवेश हेतु उपयुक्त समय की प्रतीक्षा करें। धनाभाव की स्थिति न हो इसलिए अनावश्यकक खर्चों से बचें। पौष्टिक आहारों के साथ अल्पकालिक मनोरंजन भी करें,जिससे सेहत खिली हुई व तरोताजी बनी रहे।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग जामुनी।
इस सप्ताह किसी व्यापारिक दिग्गज के साथ उन्नति की नई पहल हो सकती है। खेल व शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। बशर्ते नए जज्बे के साथ अपने अभ्यास को दोहराते रहें। धन निवेश में किसी के भरोसे में आकर खून-पसीने की कमाई न लगा दें, बल्कि व्यक्ति व संस्था के कानूनी पहलुओं को भी जाँच ले, अन्यथा हानि हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भ में विजय के प्रबल योग रहेंगे।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लाल
भू-जायदाद के मामलों में लाभ के योग रहेंगे। भूखण्ड व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। औद्योगिक उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने व विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने की बैठक होगी। किन्तु ठोस निर्णय लेने में आपसी सहमती का अभाव झलक सकता है। विरोधी पक्ष वास्तविक मुद्दे से भटकने का आरोप थोप सकता है। सेहत खिली हुई रहेगी, किन्तु अनावश्यक भागदौड़ से बचें। प्रेम संदर्भ में रोचक व लंबी वार्ताएँ हो सकती है।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
अध्यापन, कला, चिकित्सीय विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में सम्मानजनक छवि बनेगी। शारीरिक क्षमताएँ सुदृढ़ रहेंगी। स्वजनों की खुशहाली का समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। आपके प्राकृतिक प्रेम व पेड़ों के संरक्षण की सराहना होगी। किसी फल का स्वाद व खुशबू दीवाना बनाएगी। प्रेम संदर्भ व पूँजी निवेश में एहतियात की जरूरत रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

ND
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक1, भाग्यशाली रंग पीला।
प्रतियोगी क्षेत्रों में सितारें बुलंदी के संकेत दे रहें है। सफलता आपके बिल्कुल नजदीक है, किन्तु पूरे मन से तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। आपका बढ़ता हुआ सामाजिक व राजनैतिक कद विरोधियों को हैरान व परेशान करेगा, वे छवि धूमिल करने की चाल चल सकते हैं, सावधानी रखें। सेहत को खिलाए रखने के लिए जंक फूडों से दूरी बनाएँ रखें। मातृ व ससुराल पक्ष से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध से बचे।

वृश्‍चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह रोजगार की तलाश को सफलता मिलेगी। सरकारी व निजी संस्थानों में उच्च सेवा हेतु बुलावा आ सकता है। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने में कुछ अंक पीछे रह सकते हैं, जिसे आगामी समय में पूर्ण करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी बेतुकी बातों से रिश्तों में उदासीनता आ सकती है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो सुखद भविष्य का अतिक्रमण करें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग गुलाबी
वित्तीय स्थिति समृद्ध रहेगी। जीवन साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। मकान व दुकान बनाने में शानदार सफलता मिलेगी। आत्मबल उच्च रहेगा, व्यर्थ की चिंताओं से किनारा करेंगे। सामाजिक परंपराओं के ताने-बाने को मजबूत बनाने में दिलचस्पी रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किन्तु विदेश मामलों की सफलता हेतु योग्यताओं को निखारना होगा। अपने सहयोगी कर्मियों पर अनावश्यक गुस्से से लाल न हो, यह सेहत के लिए हानिप्रद हो सकता है।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग बैंगनी
चिकित्सा, फिल्म, कला, प्रशासनिक व हास्य व्यंग क्षेत्रों का कौशल सराहनीय रहेगा। अपनी योग्यता से छोटे संस्थानों में भी अधिक संभावनाएँ को उकेरेंगे। आपका बढ़ता हुआ राजनैतिक व सामाजिक कद विरोधियों को परेशान करेगा। गृहस्थ जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। निजी रिश्तों में लंबी व रोचक वार्ता हो सकती है। यह समय सेहत को सँवारने व तामसिक आहारों व उत्तेजना से बचने का है। पक्षियों को दाना डालें।

ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी
पारिवारिक व सामाजिक गरिमा बढ़ेगी। खेल व शिक्षा के क्षेत्रों में सफलता के संकेत मिलेंगे। बशर्ते योग्यताओं का प्रदर्शन पूरी तत्परता से करें। विजयी प्रतियोगी के रूप में किसी मंच से सम्मानित होंगे। वित्तीय स्थिति समृद्ध रहेगी। वाहन व भवन खरीदने में पिता से धन लाभ के योग रहेंगे। यात्रा में सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज न करें। विरोधी पक्ष आपकी बेदाग छवि को दागदार करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
कला, साहित्य, तकनीक व शोध के कार्यों में पहचान व नाम बढ़ेगा। किन्तु योग्यता को निखारने के प्रयासों को कम न करें। उद्योग जगत की बढ़ती रूचि व्यावसायिक कौशल को बढ़ाएगी। शिक्षा के क्षेत्रों में उच्चस्तरीय सफलता प्राप्त होगी। उत्साह व उमंग में इजाफा होगा। स्वास्थ्य मामलों मे उठा-पटक की आशंका है। लेन-देन के संदर्भों में कानूनी पहलुओ का ध्यान रखना होगा। पक्षियों को हरी मूँग की दाल डालें।