साप्ताहिक राशिफल : (13 से 20 जुलाई 2014)
मेष : सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी
मेष21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हल्का नीला।आपकी पहचान उभरते हुए व्यक्तित्व के रूप में होगी। स्वजनों से स्नेह प्राप्त होगा। किसी साख मुद्दे पर सहमति बनेगी। भौतिक साधनों में अधिक धन व्यय की संभावना है। सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी। संयमित दिनचर्या का अलग ही असर दिखेगा। विदेश यात्रा की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में हल निकलने की महती संभावना है।
वृषभ21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग बैंगनी। साझेदारों के मध्य विवाद बाखूब हल होंगे। माता-पिता का सहयोग व प्यार बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता से कुंभलाया वित्त प्रबंधन पुनः खिलने के अवसर प्राप्त करेगा। कुछ बातों को लेकर जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं। शुभ व धार्मिक कार्यों के योग रहेंगे। स्थानीय व लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। आर्थिक लेन-देन से पहले दस्तावेजों को भली- भांति जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है।