• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. रोजगार और व्यापार में सफलता के लिए दीपावली मंत्र

रोजगार और व्यापार में सफलता के लिए दीपावली मंत्र

व्यापार उन्नति के उपाय
तंत्र साधना के लिए दीपावली की रात्रि सर्वश्रेष्ठ समय है। अमावस्या की इस रात्रि को किया गया जप या हवन तत्काल फल प्रदान करता है तथा इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। बहुत से व्यापारी बंधु इस रात्रि का लाभ उठाकर अपने व्यापार में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं

जो लोग बेरोजगार हैं या जिनके व्यापार में घाटा जा रहा है उनके लिए यहां कुछ सात्विक तांत्रिक साधना प्रस्तुत है। इसे निष्ठापूर्वक करने से निश्‍चित ही रोजगार मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी।

अगले पन्ने पर, यदि व्यापार में घाटा है तो जपें यह मंत्र


FILE


जिनके व्यापार में उन्नति नहीं हो रही हो या व्यापार में लगातार घाटा मिल रहा हो उनके लिए एक छोटा सा प्रयोग है जिसे करके वे अपने व्यापार को शिखर पर ले जा सकते हैं।

जप विधि : पवित्र अवस्था में लाल वस्त्र आसन पर विराजमान होकर, लाल वस्त्र पर गुलाब के फूल की पंखुड़ियां बिछाकर, श्रीमहालक्ष्मी यंत्र को रखकर, पांच दिए शुद्ध घी के जलाकर और यथासंभव लक्ष्मी पूजन कर कमल गट्‍टे की माला से निम्न मंत्र की इक्कीस या इक्यावन माला का जप करें। नित्य एक माला करें।

मंत्र - ॐ ह्रीं ऐं व्यापार वृद्धि ॐ नम:।

अंत में : पूजन पश्चात दूसरे दिन बहते जल में सभी वस्तुएं प्रवाहित कर दें तथा चमत्कार देखें।

अगले पन्ने पर, यदि आप बेरोजगार हैं तो जपें यह मंत्र

FILE


रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होने के बावजूद लाखों लोग बेरोजगार हैं। यदि आप भी बेरोजगार हैं तो अपना मनपसंद रोजगार प्राप्त करने के लिए दीपावली के दिन निम्न मंत्र का जाप करें। श्रद्धापूर्वक किए गए जाप का निश्चित ही लाभ होगा।

जप विधि : पवित्र होकर प्रात: किसी कुश के आसन पर उत्तर-पूर्व में मुंह करके बैठे और दीपावली से नित्य 1, 5, 7 या 11 माला निम्न मंत्र की करें। कार्य सिद्ध होगा।

मंत्र : ॐ कार्य सिद्धिं ॐ नम:

अगले पन्ने पर, धन प्राप्ति हेतु जपें यह मंत्र...


FILE


जीवन में कठिन परिश्रम करने के बाद भी कोई फल नहीं मिलता हो या धन किसी भी तरह से घर में टिकता नहीं हो तो ‍निम्न मंत्र का दीपावली के पांचों दिन नियमपूर्वक जप करके धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

जप विधि : लाल वस्त्र पर महालक्ष्मी यंत्र रखकर नित्य एक माला अर्द्धरात्रि में करें, पश्चात सभी वस्तुएं बहते जल में विसर्जित कर दें।

मंत्र - ॐ नमों भाग्य लक्ष्म्यै च विदमहे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।

यदि मार्केटिंग करने या इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो जपें यह मंत्र..

FILE


यदि आप सेल्समैन हैं या किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न मंत्र का जप नियमपूर्वक करेंगे तो निश्चित ही लाभ होगा।

जप विधि : नीचे दिए गए मंत्र को दोनों हथेलियों को जोड़कर उनकी ओर देखकर 21 बार जप करें फिर चेहरे पर हाथ फेरें। इसे दीपावली की रात को 12500 बार पढ़कर सिद्ध करें। हमेशा कार्य में आता रहेगा।

मंत्र : ऊं हुं फट्‍

नोट : सभी मंत्रों में उच्चारण ठीक हो। समय निश्चित हो तथा बैठक स्थान उत्तर या पूर्व मुखी हो। श्रद्धा और विश्वास हो तभी कार्य करने से सफलता मिलती है। उक्त सभी के संबंध में किसी जानकार पंडित से सलाह लें।