sundarkand
✕

Astrology : बुध का सिंह राशि में हो गया है प्रवेश, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2023 (09:41 IST)
Budh ka singh rashi me gochar 2023: 25 जुलाई 2023 की सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर बुध ग्रह का सूर्य की राशि सिंह राशि में गोचर कर लिया है। इसी राशि में पहले से विराजमान ग्रह के साथ यह युति बनाकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएगा। इसी राशि में विराजमान मंगल के साथ युति बनाकर भी यह शुभ फल देगा। इसे योग से 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
सिंह राशि में बुध का फल- singh rashi me budh ka fal:-
 
1. मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। असुरक्षा की भावना से ग्रस्त रहेंगे। नौकरी या करियर में सावधानी से काम लेना होगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
 
2. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब बुध का सिंह राशि में गोचर आपके दसवें भाव हुआ है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा जेलना पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रिश्तों को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
 
3. मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके आठवें भाव में हुआ है। हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में सावधानी से कार्य करें। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ जाएंगे और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। रिश्ते और सेहत पर ध्यान दें।
 
4. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके सातवें भाव में हो गया है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलती नजर नहीं आएगी। नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्तों से परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापारी हैं तो मुनाफा की आशा अभी न करें क्योंकि धन हानि होने की संभावना है। बुध आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें क्योंकि उससे रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
5. मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके छठे भाव में हुआ है। आपको इस दौरान अधिक तनाव रहेगा। सेहत संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में कार्य को लेकर दबाव रहेगा। गलती करने से बचें। व्यापारी हैं तो औसत लाभ ही कमा पाएंगे। रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आसानी से सफलता प्राप्त करना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख