Hanuman Chalisa

मार्च 2022 : इस माह कौन से ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, क्या होगा असर

रविवार, 6 मार्च 2022 (09:41 IST)
March 2022 graha gochar: मार्च माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है, कुंभ राशि में गुरु ग्रह विराजमान है। सूर्य ग्रह कुंभ में, बुध मकर में, मंगल मकर में, राहु वृषभ में और केतु वृश्‍चिक में विराजमान है। आओ जानते हैं कि कौनसे ग्रह करेंगे मार्च माह में परिवर्तन और क्या होगा इसका असर।
 
प्रत्येक 30 दिन के अंतराल में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी अपनी राशि परिवर्तन (March 2022 planetary change)  करते हैं। इस वर्ष मार्च 2022 में 3 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। आओ जानते हैं कि कौनसा ग्रह अपनी अपनी राशि छोड़कर दूसरी राशि में गोचर करेगा।
 
बुध : मार्च माह में सबसे पहले बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। बुध साल 2022 में 6 मार्च को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 18 मार्च, 2022 को बुध ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। फिर 24 मार्च, 2022 को मीन राशि में गोचर करेगा।
 
 
सूर्य : सूर्य ग्रह ने 13 फरवरी को कुंभ में प्रवेश किया था और अब वह 15 मार्च, 2022 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा।
 
शुक्र : शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 31 मार्च, 2022 को सुबह 8:54 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
असर : मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से देश-विदेश में हालात बिगड़ेगे। पहाड़ों पर बर्फबारी बड़ जाएगी लेकिन कई देशों में गर्मी से लोग बेहाल होंगे। महंगाई अपने चरम पर होगी। कहते हैं कि शनि मकर राशि में न्याय करते हुए गलत कर्म करने वाले को सजा देते हैं। वहीं कुंभ राशि में शुभ कर्मों में लाभदायक फल प्रदान करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, लाभ और इनकम में वृद्धि होगी। वहीं कर्क, सिंह, कन्या, और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा।
 
 
मकर में चतुर्ग्रही योग योग से इन 4 राशियों को होगा फायदा:- 
 
1. मेष राशि : आपको आर्थिक रूप में अधिक लाभ की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का है। करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी हैं तो आमदानी में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अतिरिक्त आया के साधन बढ़ेंगे। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है। यह समय आपके बहुत ही शुभ है।
 
 
3. तुला राशि : नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में आपकी योजना सफल होगी और अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है।
 
4. वृश्चिक राशि : आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में विस्तार के साथ ही मुनाफा बढ़ेगा। आया के साधन बढ़ेंगे और कई क्षेत्रों से आमदानी के योग बन रहे हैं।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तृतीय देवी माता त्रिपुर सुंदरी, जानिए पूजा विधि

Kark Sankranti: सूर्य कर्क संक्रांति 2026: स्नान, दान और पूजा का क्या है महत्व?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जुलाई, 2026)

16 July Birthday: आपको 16 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख