Daily Horoscope
✕

आज मंगल पुष्य नक्षत्र : जानिए क्या हैं शुभ संयोग और महत्व, मंगल की 5 चीजें घर में लाने से होगा मंगल

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (11:25 IST)
Pushya nakshatra 2022 : 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार के दिन आज पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग है। इस दिन धनतेरस और दिवाली की खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदी गई वस्तुएं बहुत ही शुभ फल देने वाली और घर में पूरे वर्ष बरकत देने वाली मानी गई है। इस दिन बृहस्पति, शनि और चंद्र की वस्तुएं खरीदते हैं, लेकिन मंगलवार के दिन पुष्य का संयोग होने से मंगल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।
 
 
पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग कब से कब तक | Pushya nakshatra 2022 dates and time: पुष्य नक्षत्र प्रात: 04:13 से प्रारंभ होगा पूरे दिन के साथ ही रात्रि 12:21 तक रहेगा।
 
18 अक्टूबर 2022 पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त :- Shubha Muhurt:
 
अभिजीत मुहूर्त;- सुबह 11:16 से दोपहर 12:01 तक। यह खरीदा का सबसे शुभ मुहूर्त है।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:31 से 02:16 तक। इस मुहुर्त में भी खरीदी कर सकते हैं।
 
पुष्य नक्षत्र का महत्व : बृहस्पति को पुष्य नक्षत्र के देवता के रूप में माना गया है। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। दूसरी ओर शनि ग्रह पुष्य नक्षत्र के अधिपति ग्रह माने गए हैं इसीलिए शनि का प्रभाव शनि ग्रह के कुछ विशेष गुण इस नक्षत्र को प्रदान करते हैं। चूंकि बृहस्पति शुभता, बुद्धि‍मत्ता और ज्ञान का प्रतीक हैं, तथा शनि स्थायि‍त्व का, इसलिए इन दोनों का योग मिलकर पुष्य नक्षत्र को शुभ और चिर स्थायी बना देता है। इसलिए इस नक्षत्र में बृहस्पति और शनि से संबंधित वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
मंगल की 5 चीजें घर में लाने से होगा मंगल | Pushya nakshatra me kya kharide
 
1. तांबा : तांबा सूर्य के साथ ही मंगल की धातु भी है। तांबा एक औषधीय धातु है। यह जहर का काटता है। कई रोगों के निवारण में इसका प्रयोग होता है। इसका घर में होना बहुत ही शुभ माना गया है। पुष्य नक्षत्र में इसे जरूर खरीदें।
 
2. मूंगा : मूंगा रत्न मंगल का रत्न है। इसे खरीदकर घर के पूजा घर में रख सकते हैं या ज्योतिष से पूछकर इसे उचित स्थान पर रखें या अंगुठी में पहनें। 
 
3. लाल रंग : लाल रंग मंगल का रंग है। लाल रंग के कपड़े किसी ज्योतिष को कुंडली दिखाकर खरीदें या लाल रंग का धागा, नाड़ा भी खरीद सकते हैं। यह नहीं तो लाल चंदन खरीद सकते हैं।
 
4. गुड़ या मसूर की दाल : यह भी सूर्य के साथ मंगल की वस्तु भी मानी जाती है। इस दिन गुड़ खरीदना भी बहुत शुभ होता है। भुना चने के साथ गुड़ खाने से रक्त शुद्ध होता है। मंगल को शरीर में रक्त ही माना गया है। इसी के साथ मसूर की दाल भी मंगल की वस्तु है। इसी के साथ मिष्ठान भी मंगल की वस्तु है। जौ को भी मंगल की वस्तु माना गया है। 
 
5. भूमी या भवन : मंगल को भूमी पुत्र कहा गया है। सभी तरह की अचल प्रॉपर्टी पर उसका शासन है। आप चाहें तो मिट्टी के दीये या बर्तन भी खरीद सकते हैं।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख