sundarkand
✕

धनतेरस को क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें, भूलकर भी न खरीदें ये 8 चीजें

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (14:06 IST)
Dhanteras 2022 ko kya kharide kya na kharide : दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदी गई वस्तुएं शुभ फल देने वाली और अक्षय रहती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन कौनसी 8 वस्तुएं भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आओ जानते हैं कि धन तेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए।
 
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए । dhanteras ko kya kharidna chahiye: धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल, तांबा, धनिया, बहीखाते, कपड़े, झाड़ू, पीली कौड़ी, नमक का पैकेट, धार्मिक साहित्य, औषधि, खील-बताशे, माला, सजावटी सामान, गणेशजी और माता लक्ष्मी की मूर्ति, श्रीयंत्र, दक्षिणावर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, चांदी के सिक्के, गहने, मिट्टी के बर्तन, दीये, आदि सामान खरीद सकते हैं। 
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए | Dhanteras ko kya nahi kharidna chahiye:
 
1. लोहा : लोहा शनि की धातु है इसे लाने से घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो सकता है।
 
2. एल्युमिनियम : एल्युमिनियम राहु की धातु है यह भी घर में दुर्भाग्य का निर्माण करती है। 
 
3. स्टील : स्टील भी लोहा ही है। इसे खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।
 
4. प्लास्टिक : प्लास्टिक खरीदने से बरकत में कमी आती है।
 
5. कांच : कांच या कांच के बर्तन भी राहु की वस्तु है जिससे घर में राहु का प्रवेश हो जाता है।
 
6. काले रंग के कपड़े : इस दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े भी न पहनें।
 
7. तेल या घी : इस दिन तेल या घी भी नहीं खरीदना चाहिए।
 
8. चीनी मिट्टी के बर्तन : इस दिन चीनी मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इससे घर में बरकत नहीं रहती है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त और सिद्धिदात्री की पूजा विधि

कैंची धाम आश्राम जाने का उचित समय कौनसा है?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अगला लेख