सम्बंधित जानकारी
- Pushya Nakshatra 2022: दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग कब है, जानिए खास बातें
- कोरोना की भविष्यवाणी सही होने के बाद महंत ने की 2023-24 की डराने वाली भविष्यवाणी
- मंगल कब बदलेंगे घर जानिए कैसा होगा आपके लिए ये राशि परिवर्तन
- पंच महापुरुष राजयोग क्या है, कब बन रहे हैं, क्या होगा असर?
- धनतेरस पर 13 दीये क्यों जलाते हैं?
पुष्य नक्षत्र कब है? सोमवार या मंगलवार को? जानिए दोनों दिनों के शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र में बेहद लाभकारी माना गया पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) का संयोग इस बार मंगलवार, 18 अक्टूबर को बन रहा है। इस बार का पुष्य नक्षत्र कार्तिक कृष्ण अष्टमी के दिन, 18 अक्टूबर को पड़ रहा हैं, जो कि अधिक फलदायी माना जा रहा है।
यह दीपावली के पूर्व का सबसे खास नक्षत्र है तथा इसमें कलम, दवात, बहीखाते, सोना, चांदी, तांबा, भूमि, भवन, संपत्ति आदि की खरीदारी बहुत ही शुभ फलदायी मानी जाती है। इसी दिन सिद्ध और साध्य योग में पुष्य नक्षत्र मनाया जाएगा। ज्योतिष की मानें तो पुष्य नक्षत्र सुख-समृद्धि एवं शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
Pushya Nakshatra Muhurat पुष्य नक्षत्र चौघड़िया मुहूर्त :
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022-
प्रातः (चर, लाभ, अमृत)- 09.15 ए एम से 01.32 पी एम तक।
अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- 02.57 पी एम से 04.23 पी एम तक।
सायाह्न मुहूर्त (लाभ)- 07.23 पी एम से 08.57 पी एम तक।
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 10:32 पी एम से 03:15 ए एम (19 अक्टूबर) तक।
जानिए पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त-
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022
पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ- सुबह 5.13 मिनट से शुरू।
पुष्य नक्षत्र का समापन- बुधवार, 19 अक्टूबर को सुबह 8.02 मिनट पर।
सिद्ध योग 18 अक्टूबर की सायं शाम 4.53 तक तत्पश्चात साध्य योग पूरे दिन तक।
pushya nakshatra
ALSO READ: धनतेरस पर 13 दीये क्यों जलाते हैं?
