biodatamaker

कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे हैं तो ऐसा होगा व्यक्तित्व और भविष्यफल

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (17:08 IST)
1.आकाश मंडल में तारों के समूह को नक्षत्र कहते हैं। प्राचीन आचार्यों ने हमारे आकाश मंडल को 28 नक्षत्र मंडलों में बांटा है। नक्षत्रों की जानकारी की इस सीरीज में इस बार जानिए तीसरा नक्षत्र कृतिका या कृत्तिका।
 
 
2. कृत्तिका नक्षत्र आकाश मंडल में तीसरा नक्षत्र है। कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य व राशि शुक्र है। इस नक्षत्र का रंग सफेद और वृक्ष गूलर है। यह नक्षत्र आकाश में अग्निशिखा की तरह दिखाई देता है। कृत्तिका खुली आंखों से दिखाई देने वाले 6 तारों का एक समूह है, जो आकाश में वृष राशि के समीप दिखाई पड़ता है। हालांकि इसमें सैकड़ों तारे होते हैं।
 
 
3. वृभष राशि में कृत्तिका नक्षत्र के अंतिम 3 चरण होते हैं। नक्षत्र स्वामी सूर्य व राशि स्वामी शुक्र है। अवकहड़ा चक्र के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र के पहले चरण में जन्म होने पर जन्म राशि मेष, राशि स्वामी मंगल तथा शेष 3 चरणों में जन्म होने पर राशि वृषभ तथा राशि स्वामी शुक्र, वर्ण वैश्य, वश्य चतुष्पद, योनि मेढ़ा, महावैर योनि वानर, गण राक्षस है। इस तरह जातक पर मंगल, सूर्य और शुक्र का जीवनभर प्रभाव रहता है।
 
 
4.इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक का शरीर कोमल लेकिन स्वस्थ होता है। पहले चरण में जन्म हुआ है तो गठिला बदन होगा। स्त्री और मकान सुख रहेगा और ऐसा जातक विख्यात भी होगा।
 
 
5.इस नक्षत्र जन्म लेने वाले तेजस्वी, विद्वान, ईमानदार, धनलोभी, प्रेमी स्वभाव, उदार हृदय, मित्र समूह बनाने वाले, सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले, अतिथि सत्कार में कुशल, कला एवं कला विज्ञान में कुशल, अभिनय एवं नाट्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले होते हैं।
 
 
6. यदि सूर्य और शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है तो जातक कृतघ्न, कृपण, क्षुधा से पीड़ित, सत्य और धनरहित, परस्त्रीगामी, बिना कार्य घूमने वाला, कठोर वाणी बोलने वाला, दुखी और अकर्तव्य करने वाला होता है। साथ ही आरामपसंद और विलास प्रेमी, जुए एवं सट्टे के प्रति रुचि रखने वाला होगा।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Monthly Horoscope August 2026: मासिक राशिफल: किसके लिए सफलता, समृद्धि और नए अवसरों का रहेगा अगस्त का महीना ? जानें 12 राशियां

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश: 5 राशियों के लिए प्रमोशन और तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

केतु का स्व-नक्षत्र मघा में महागोचर: इन 5 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shravan 2026: श्रावण मास 2026: शिव पूजा के खास दिन और रुद्राभिषेक का महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जुलाई, 2026)

अगला लेख