1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (21.3.2010)

Shubh Muhoort | आज के मुहूर्त (21.3.2010)

रविवार, 21 मार्च 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी मंगलरात्रि 30.05 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 04, नक्षत्र- कृतिका दिन 01.17 पश्चात रोहिणी, योग- विष्कंभ प्रात: 07.46 पश्चात प्रीति मंगलरात्रि 30.15 पश्चात आयुष्मान, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।

दिन का पर्व- स्कंध षष्ठी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल गूगल की धूप घर के प्रत्येक कमरे में दें।

उपयोगी ज्ञान- सूर्य के उदय व अस्त होते समय तीन अंगुली जल उनके निमित्त देने से भाग्य की वृद्धि होती है।

शुभ समय- प्रात : 08.52 से 10.41 दिन 11.50 से 2.26।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन में 05.05 से 06.36 के मध्य शुभ कार्य न करें।