biodatamaker
✕

कैसे जाने करवा चौथ चांद का समय

- डॉ. मनस्वी श्रीविद्यालंकार 'मनस्वी'

Written By WD
Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (15:32 IST)
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सुहाग की रक्षा और पति के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस दिन महिलाएं सुबह से ही व्रत रखकर संध्या के समय करवा चौथ की कथा का श्रवण करेंगी और रात में चंद्रदेव को अद्धर्य देकर व्रत तोड़ेंगी।
 
करवा चौथ का पर्व 01 अक्टूबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ का चंद्रोदय दिल्ली में लगभग रात्रि 8.15 मिनट पर दिखाई देगा। अपने स्थानीय समय में उक्त समय का परिवर्तन कर चंद्र-दर्शन ज्ञात कर लें।
 
अपने शहर का मुहूर्त निकालने की विधिः-
- मान लीजिए 'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय 06 बजकर 15 मिनट है।
- मान लीजिए 'ब' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय 05 बजकर 25 मिनट है ।
यहां पर सूर्योदय का मानक (स्टैंडर्ड) समय 05 बजकर 40 मिनट है।
 
'अ' शहर का मुहूर्त समय निकालने की विधि-
 
चूंकि 'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय मानक सूर्योदय समय से ज्यादा है, अतः स्थानीय सूर्योदय के समय में से मानक सूर्योदय का समय घटाएंगे एवं प्राप्त परिणाम को मुहूर्त प्रारंभ होने के समय व इसी तरह मुहूर्त काल समाप्त होने के समय में जोड़ेंगे। वही स्थानीय मुहूर्त समय होगा।
 
घ. मि.
'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय 06.15 घटाया (-) मानक सूर्योदय 05.40 शेष 00.25 (+)
प्रत्येक मुहूर्त समय में इसे जोड़कर स्थानीय मुहूर्त समय प्राप्त कर सकेंगे।
 
'ब' शहर का मुहूर्त समय निकालने की विधि-
चूँकि 'ब' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय कम है, अतः इस समय को मानक सूर्योदय में से घटाएँगे। जो परिणाम प्राप्त होगा उसे मुहूर्त समय में से घटाकर स्थानीय समय प्राप्त करेंगे।
 
घ. मि.
मानक सूर्योदय समय 05.40 घटाया (-) स्थानीय सूर्योदय समय 05.25 शेष 00.15 (-)
प्रत्येक मुहूर्त समय में इसे घटाकर स्थानीय मुहूर्त समय प्राप्त कर सकेंगे।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई