Hanuman Chalisa

9 जुलाई को योगिनी एकादशी, जानें व्रत-पूजन के 7 खास नियम और मुहूर्त

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (17:22 IST)
योगिनी एकादशी आषाढ़ कृष्ण ग्यारस (एकादशी) के दिन मनाई जाती है। वर्ष 2018 में यह एकादशी सोमवार, 9 जुलाई को आ रही है। आषाढ़ मास की इस एकादशी का महत्व तीनों लोक में प्रसिद्ध है। अगर आप भी किसी श्राप से ग्रसित है, तो उससे मुक्ति पाने के लिए यह दिन बहुत खास है। 
 
पौराणिक शास्त्रों में एकादशी व्रत के कुछ नियम दिए गए हैं, अत: यह व्रत इस प्रकार से किया जाना शास्त्रसम्मत है।
आइए जानें... 
 
* आषाढ़ कृष्ण एकादशी के एक दिन पूर्व यानी दशमी तिथि को रात्रि में एकादशी व्रत करने का संकल्प करना चाहिए। 
 
* अगले दिन सुबह स्नानादि सभी क्रियाओं से निवृत्त होकर भगवान श्रीहरि विष्णु तथा लक्ष्मी नारायणजी के स्वरूप का ध्यान करते हुए शुद्ध घी का दीपक, नैवेद्य, धूप, पुष्‍प तथा फल आदि पूजन सामग्री लेकर पवित्र एवं सच्चे भाव से पूजा-अर्चना करना चाहिए। 
 
* इस दिन गरीब, असहाय अथवा भूखे व्यक्ति को अन्न का दान, भोजन कराना चाहिए तथा प्यास से व्याकुल व्यक्ति को जल पिलाना चाहिए। 
 
* रात्रि में विष्‍णु मंदिर में दीप दान करते हुए कीर्तन तथा जागरण करना चाहिए। 
 
* एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि को अपनी क्षमतानुसार ब्राह्मण तथा गरीबों को दान देकर पारणा करना शास्त्र सम्मत माना गया है।
 
* ध्यान रहें कि इस व्रत में पूरा दिन अन्न का सेवन निषेध है तथा केवल फलाहार करने का ही विधान है। 
 
* दशमी से लेकर पारणा होने तक का समय सत्कर्म में बिताना चाहिए तथा ब्रह्मचार्य व्रत का पालन करना चाहिए। 
वर्तमान समय में यह व्रत कल्पतरु के समान है तथा इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य के सभी कष्‍टों दूर होते हैं तथा हर तरह के श्राप तथा समस्त पापों से मुक्ति दिलाकर यह व्रत पुण्यफल प्रदान करता है।
 
योगिनी एकादशी पूजा का शुभ समय और मुहूर्त
 
एकादशी की तिथि रविवार रात्रि 23.30 मिनट से शुरू होकर 9 जुलाई सोमवार को दिन 21.27 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रात 2:22 मिनट तक रहेगा। एकादशी के दिन कृतिका नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग आने से यह एकादशी खासी महत्वपूर्ण हो गई है।
 
- आरके.
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का कन्या राशि में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें पूरा राशिफल

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन 08 अक्टूबर तक 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर; जानें राशिफल

अगला लेख