dharma sangrah

आज है श्री विनायक चतुर्थी, श्री गणेश के इन 5 उपायों से मिलेगी सफलता और समृद्धि

Updated: सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (13:17 IST)
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हर माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को श्री गणेश का प्रिय विनायकी चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022) व्रत किया जाता है। इस बार सोमवार, 26 दिसंबर 2022 को यह व्रत मनाया जा रहा है। 


चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित होने के कारण इस दिन गणेश जी का पूजन करने तथा कुछ खास उपायों को करने से जीवन में चारों दिशाओं से सफलता तथा समृद्धि प्राप्त होती है। इतना ही नहीं जीवन के समस्त कष्ट दूर होते है।

यहां पढ़ें 5 खास उपाय-
 
1. श्री गणेश जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। अत: चतुर्थी के दिन श्री गणेश को पूजन के समय सिंदूर का तिलक करने के पश्चात स्वयं की सिंदूर का तिलक करें और फिर श्री गणेश का पूजन करें। मान्यतानुसार सिंदूर सुख-सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, तथा यह श्री गणेश को प्रिय भी होने के कारण सुखमय जीवन बनेगा। 
 
2. जीवन की सभी परेशानियों से निजात पाना हो तो इस दिन श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करते समय 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करने से हर समस्या का हल होता है। सफलता और समृद्धि के लिए यह मंत्र बहुत खास माना गया है।
 
3. विनायक चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश जी को गेंदे का फूल, मोदक और गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। इस उपाय से आपको हर कार्य में सफलता मिलती है।
 
4. कोई विशिष्‍ट उपलब्धि अपने जीवन में चाहते हैं तो पूजा में लाल वस्त्र तथा लाल चंदन का प्रयोग करें। यदि मन की शांति चाहिए तो सफेद या पीले वस्त्र धारण करके पूजन करने से लाभ होगा।  
 
5. चतुर्थी के दिन शमी वृक्ष का पूजन करने से श्री गणेश प्रसन्न होते हैं। उन्हें शमी के पत्ते अर्पित करने से दुख, दरिद्रता दूर होती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
lord ganesh
ALSO READ: 26 दिसंबर : आज विनायकी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (14 से 20 सितंबर 2026): जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान?

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन के साथ करियर में भी मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख