sundarkand
✕

वर्ष कुंडली के 5 बड़े योग जो बहुत कम लोग जानते हैं...नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (10:20 IST)
आज हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए वर्षकुंडली में बनने वाले कुछ प्रमुख शुभाशुभ योगों की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वर्षकुंडली के प्रमुख योग कौन से होते हैं-
 
1. इक्कबाल योग-(शुभ)- यह एक शुभ योग है। जब जातक की वर्षकुंडली के स्त्री ग्रह केंद्र या पणफर स्थान में स्थित हो और वे राहु-केतु युत या दृष्ट हों तो 'इक्कबाल' नामक शुभ योग बनता है। इसके फलस्वरूप जातक को उस वर्ष राज्यसुख, यश, धन लाभ एवं उच्च पद की प्राप्ति होती है।
 
2. इन्दुवार योग-(अशुभ)- यह एक अशुभ योग है। जब जातक की वर्षकुंडली के सभी ग्रह आपोक्लिम में स्थित हों तो 'इन्दुवार' नामक अशुभ योग बनता है। इसके फलस्वरूप जातक को उस वर्ष कार्यों में असफलता प्राप्त होती है।
 
3. इत्थशाल- जब जातक की वर्षकुंडली में शीघ्रगति ग्रह जब मंदग्रह के अंशों के आसपास होते हुए भी मंदगति ग्रह से आगे निकल जाए तब 'इत्थशाल' योग बनता है।
 
4. ईसराफ योग- वर्षकुंडली में शीघ्रगति ग्रह जब मंदगति ग्रह से 1 अंश आगे निकल जाए तो 'ईसराफ' नामक अशुभ योग बनता है। इसके कारण उस वर्ष जातक को कार्यों से हानि होती है।
 
5. दुरफ्फ योग- वर्षकुंडली में जब कोई ग्रह निर्बल होकर किसी शुभ भाव में स्थित होता तब 'दुरफ्फ' नामक योग बनता है। यह एक अशुभ योग है। इसके फलस्वरूप उस वर्ष जातक को संकटों का सामना करना पड़ता है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: श्राद्ध का सबसे सही समय होता है कुतप काल, जानिए क्या है यह...
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

08 October Birthday: आपको 08 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

अगला लेख