dharma sangrah

शनि जब मीन राशि में जाएगा तब होगा विश्‍व युद्ध शुरू, भारत पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (16:56 IST)
Third World War 2025: यूक्रेन और रशिया का युद्ध चल रहा है और इसी बीच आतंकवादी संगठन हमास ने इजरायल पर बर्बर हमला करके एक नए युद्ध की शुरुआत कर दी है जो निश्चित रूप से भयानक मोड़ लेकर विश्‍व युद्ध का रूप ले सकता है। नास्त्रेदमस और स्वामी अच्युतानंद ने भी तीसरे विश्‍व युद्ध की भविष्यवाणी की है। अधिकतर विद्वानों के अनुसार यह युद्ध तब हो सकता है तब शनि का मीन राशि में गोचर होगा।

'शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान 'शायरन' जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।' (नास्त्रेदमस सेंचुरी- v-70)

 
शनि ग्रह का गोचर 2019 से 2025 तक:- 
 
कोरोना महामारी : बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस, अच्युतानंददास सहित कई भविष्य वक्ताओं के अनुसार शनि के मीन राशि में जाने से महाविनाश होगा। शनि ने जब 24 जनवरी 2020 में मकर राशि में प्रवेश किया था, तब दुनिया में करोना महामारी का प्रकोप फैल गया था। फिर शनि ने जब 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में प्रवेश किया तब महामारी का दौर खत्म हुआ और दुनियाभर में युद्ध, अराजकता, महंगाई, प्रदर्शन और सत्ता परिवर्तन का नया दौर प्रारंभ हुआ। 
 
शनि का मीन राशि में गोचर जब होगा:-
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी :
-फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक संचुरी में लिखा है कि....
-'धर्म बांटेगा लोगों को। काले और सफेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने-अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, बीमारियां, अकाल, सूखा, युद्ध और भूख से मानवता बेहाल होगी।' (vi-10) 
 
- '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे। -(3/77 सेंचुरी)।
 
- नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे महायुद्ध की स्थिति सन् 2012 से 2025 के मध्य उत्पन्न हो सकती है।
 
अच्युतानंद की भविष्यवाणी :-

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

06 September Birthday: आपको 06 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख