Hanuman Chalisa

सूर्य का परिभ्रमण आपको क्या फल देगा, जानिए अपनी राशिनुसार...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
* सूर्य अश्विनी नक्षत्र में आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, जानें 12 राशियां... 

सूर्य ने परिभ्रमण चक्र में चलते हुए 13 अप्रैल 2017 को रात्रि 3.31 पर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया और यह मेष राशि में परिभ्रमण करेगा। ये परिभ्रमण करते हुए आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ अर्थात आपको क्या फल देगा? जानिए-
 
मेष : पारिवारिक कलह व परिवार में कष्ट रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। बड़े कामों की योजना बनेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। 
 
वृषभ : अचानक खर्चों में वृद्धि होगी। धन कल्पना से अधिक दूसरों के लिए खर्च होगा। नेत्र संबंधी तकलीफ हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में लड़ाई संबंधी प्रकरण में समझौता होगा। पिता के  भाई (चाचा) पक्ष से तकलीफ हो सकती है। 
 
मिथुन : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में उन्नति होगी। नाना प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। राज्य व देश से सम्मानित होने के योग बनेंगे। विपक्ष आपसे प्रभावित होंगे। 
 
कर्क : राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। परिवार को आपसी कष्ट रहेगा। दूसरों को सुख मिलेगा, ऐसे योग बनते हैं। आंतरिक चिंता के घेरे में रहेंगे। 

राशि परिवर्तन 2017 : सूर्य मेष में, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर...
 
सिंह : कुटुम्ब से पीड़ा रहेगी, विशेषकर भाई से कष्ट हो सकता है। धन आगमन अच्छा होगा। धर्म व पूजा का आडंबर न करें, मुसीबत घेर लेगी। दक्षिण दिशा में यात्रा से दु:ख अर्थात कष्ट हो सकता है। 
 
कन्या : खर्च अकारण बढ़ेगा। विषय-वासना में रुचि बढ़ सकती है, ध्यान दें। नशीले पदार्थ के सेवन में भी रुचि जाग्रत होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। 
 
तुला : व्यापार में लाभ कम होगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। अपने वालों से पराजित होने का डर रहेगा। द्वेषभाव की प्रधानता बढ़ सकती है। 
 
वृश्चिक : राजनीतिक सफलता व राज सम्मान में वृद्धि होगी एवं अच्छे मित्रों से मुलाकात होगी। मातृपक्ष से तकलीफ हो सकती है। पशु संबंधी कष्ट हो सकता है। 
 
धनु : दूसरों को धोखा देकर धन कमाने की प्रवृत्ति आ सकती है। कुशाग्र वृद्धि होगी। बड़ी संतान से कष्ट हो सकता है। पीठ संबंधी तकलीफ रहेगी। 

राशि परिवर्तन पर विशेष : मंगल वृषभ राशि में, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव...
 
मकर : विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मानसिक कष्ट रहेगा। विपक्ष व शत्रुओं से परेशानी आ सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ : राज्य व समाज में सम्मान बढ़ेगा। अपने पराक्रम व प्रताप से शत्रु परास्त कर पाएंगे। परिवार से कष्ट प्राप्त होगा, विशेषकर भाई-बहन से कष्ट हो सकता है। 
 
मीन : भाग्य में वृद्धि होगी। पशुओं की सवारी करने में रुचि बढ़ेगी। धन सत्कार्य में खर्च होगा।  पारिवारिक कलह से मन दुखी हो सकता है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

शनि की वक्री चाल से बदलेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और शनिदेव का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जुलाई, 2026)

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

अगला लेख