sundarkand

Sun Transit 2021 : सिंह राशि में सूर्य का गोचर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (11:08 IST)
Sun Transit 2021: 17 अगस्त 2021 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर का 12 राशियों पर होगा असर... 
 
मेष राशिफल (Aries Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में शुभ फल लेकर आ रहा है। सूर्य देव आपके सम्मान में वृद्धि करने जा रहे हैं।शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
 
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करने वाला होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन, भवन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथी कर्मचारियों से संबंध मधुर बनाएं.। 
 
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्य का राशि परिवर्तन भाई बहनों का सहयोग दिलाने में मदद करेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। साहस में भी वृद्धि होगी। 
 
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- सूर्य के इस गोचर काल में वाणी की मधुरता प्रभावित हो सकती है। धन के मामले में लाभ होगा। क्रोध आदि से बचने का प्रयास करें। नहीं तो हानि भी उठानी पड़ सकती है। 
 
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके प्रथम भाव में होने जा रहा है। सूर्य अपने ही घर में विराजमान रहेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन जॉब,बिजनेस में शुभ फल प्रदान करने जा रहा है। अहंकार से दूर रहें। पद का गलत प्रयोग न करें। 
 
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- धन के व्यय में सावधानी बरतनी होगी। खुद को बेहतर प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति के लिए कोई भी गलत कार्य न करें। धन की बचत करने की दिशा में प्रयास करें। 
 
तुला राशिफल (Libra Horoscope)- सूर्य का गोचर धन के मामले में शुभ फल प्रदान कर सकता है। संबंधों से लाभ होगा। कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है।  
 
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- जॉब, व्यापार में जोखिम उठा सकते हैं। सूर्य का गोचर आपके साहस में वृद्धि करेगा। प्रतिद्वंदी सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। 
 
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्राओं का भी योग बन सकता है। ये यात्राएं लाभ भी प्रदान कर सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। लोगों को अपनी बातों को समझाने में मुश्किल आ सकती है। इसलिए धैर्य बनाए रखें। 
 
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आपकी सेहत में विशेष सुधार देखने को मिल सकता है। स्वभाव में ऊर्जा और आकर्षण दिखाई देगा, जिससे लोग प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 
 
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- सूर्य का गोचर आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। दांपत्य जीवन में तनाव और वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। अहंकार से दूरी बनाकर रखें। 
 
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- सेहत के मामले में सूर्य का यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। किसी रोग से आराम मिल सकता है।  कर्ज आदि की समस्या भी दूर हो सकती है। विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

नाग पंचमी पर इन 5 उपायों से दूर होंगे कालसर्प और पितृदोष के दोष, जानें विधि

भारत में सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखेगा, लेकिन इन राशियों पर पड़ेगा असर, रहें सावधान

क्या सूर्य और चंद्र ग्रहण से आते हैं भूकंप? पुराने रिकॉर्ड से समझिए सच और क्या है आने वाली तबाही का दावा

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–7 दालचीनी)

अगला लेख