suvichar

अंगूठे में चांदी का छल्ला, क्या सचमुच करता है भला...?

Updated: रविवार, 24 मार्च 2019 (14:10 IST)
अक्सर व्यक्ति मेहनत तो खूब करता है, लेकिन उसे मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो संभव है कि आपका शुक्र ग्रह या तो मजबूत स्थिति में नहीं है या फिर वह अशुभ फल दे रहा है।
 
ऐसे में स्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, जो निश्चित सफलता दिला सकते हैं। हथेली में अंगूठे का संबंध शुक्र ग्रह से है। ये ग्रह व्यक्ति के जीवन में भोग-विलास का कारक होता है। सारी सुख सुविधाएं इसी ग्रह के अनुकूल होने पर मिल पाती हैं। इसके अलावा अगर शुक्र खराब हो, तो पारिवारिक जीवन में हमेशा कोई न कोई परेशानी लगी रहेगी और पार्टनर के साथ भी अच्छे संबंध नहीं बने रह पाते हैं।
 
शनि, बुध और राहु को शुक्र का मित्र माना जाता है। कुंडली में इनकी खराब स्थिति होने पर यानी शनि के खराब होने पर पैसे से जुड़ी परेशानियां, बुध खराब होने पर छठी इंद्री, बुद्धिमानी, समझने में परेशानी आती है वहीं, राहु के खराब होने पर बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
 
इसलिए शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए उसकी धातु चांदी और प्लेटिनम को धारण किया जा सकता है। शुक्र को अनुकूल बनाने के लिए अंगूठे में चांदी या प्लेटिनम का छल्ला पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, लेकिन इससे पहले उसे अभिमंत्रित करना जरूरी होता है।
 
कैसे पहनें चांदी का छल्ला
 
गुरुवार की शाम चांदी का छल्ला लाकर कच्चे दूध में भिगोकर रख दें। शुक्रवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद ये छल्ला साफ जल से धो लें।
 
इसके बाद घर के मंदिर में पूजा-पाठ करें और पूजा में ये छल्ला भी रखें। पूजा के बाद ये छल्ला शुक्र की होरा में अंगूठे में धारण करें। यदि आपको होरा के बारे में जानकारी नहीं है, तो उसे सुबह सूर्योदय से लेकर सुबह आठ बजे के बीच में धारण करें।

ALSO READ: अगर आपके पास हैं चांदी की यह 5 चीजें, तो घर में रहेगी खूब बरकत, किसी काम में नहीं आएगी बाधा

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

अगला लेख