ganesh chaturthi

श्रावण में शिव को प्रसन्न करने के लिए रखे जाते हैं 3 प्रकार के ये खास व्रत, पढ़ें प्रामाणिक विधि भी...

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (17:36 IST)
सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मुख्यत: 3 प्रकार के व्रत रखे जाते हैं। सभी व्रत में नियम से 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करें।
 
सावन सोमवार व्रत : श्रावण मास में सोमवार के दिन जो व्रत रखा जाता है उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है।
 
सोलह सोमवार व्रत : 16 सोमवार व्रत से भगवान शिव व मां पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि सावन के पवित्र माह में 16 सोमवार के व्रत प्रारंभ करने से शुभफल व मनवांछित फल प्राप्त होता है।
 
प्रदोष व्रत : सावन में भगवान शिव एवं मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत प्रदोषकाल तक रखा जाता है।
 
व्रत का संकल्प लेने के लिए शिव मंदिर में जाकर भगवान शिवलिंग को दूध चढ़ाएं व व्रत वाले दिन कम से कम में 2 बार (सुबह और सायं) भगवान शिव की प्रार्थना करें।
 
पूजा के लिए तिल के तेल का दीया जलाएं और भगवान शिव को पुष्प अर्पण करें। मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल एवं बेल की पत्तियां चढ़ाएं।
 
सावन सोमवार के व्रत के दौरान सावन व्रतकथा का पाठ अवश्य करें। यदि उपवास कर सकें तो और भी अच्छा।

ALSO READ: शिव पूजन से दूर करें समस्त ग्रह बाधाएं, अपनाएं चमत्कारिक उपाय...

ALSO READ: सावन में शिवजी को अर्पित करें 'शिवामुट्ठी' सारे कष्ट मिट जाएंगे...
 
लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख