शनिदेव को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए उनके गुस्से से बचना आवश्यक है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 बातें जिनका पालन करके आप उनकी वक्रदृष्टि से बच सकते हैं और उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। इसके लिए आपको शनिवार को इन 7 चीजों से बचना चाहिए -
1 मसूर - शनिवार के दिन घर में मसूर की दाल न बनाएं और ना ही कहीं बाहर इसका सेवन करें। हो सके तो इस दिन मसूर का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
2 मांसाहार - शनिवार के दिन अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
3 शराब - शनिवार के दिन किसी भी प्रकार का नशा, शराब, सिगरेट आदि सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित होते हैं ।
4 काले तिल - काले तिल का सेवन करना या इन्हें खरीदना इस दिन निशेष माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि के क्रोध के भागी हो सकते हैं।
5 तेल - किसी भी प्रकार का तेल इस दिन नहीं खरीदना चाहिए और ना ही तेल का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। तैलीय चीजों का सेवन भी इस दिन न करें। तेल का दान इस दिन शुभ होता है।
6 लोहा - लोहा या लोहे से बनी चीजों को इस दिन खरीदना शनिदेव का अपमान करना होता है। शनिवाद के दिल लोहे का दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
7 काली वस्तुएं - शनिवार के दिन काली वस्तुएं, काले वस्त्र आदि को ग्रहण नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन इन वसतुओं का दान करना श्रेष्ठ होता है।