Hanuman Chalisa

अगस्त माह में साल का पहला और दूसरा सुपरमून, दुर्लभ घटना

मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (15:30 IST)
August Supermoon: जब सूर्य की पूरी रोशनी से नहाया हुआ पूरा चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के पास से गुजरता है तो वह हमें विशाल और भव्य रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को हम पूर्ण चंद्रमा यानी सुपरमून कहते हैं। यह स्थिति तब आती है, चंद्रमा पृथ्वी के 224,865 मील के दायरे में आ जाता है।
 
सुपरमून एक दुर्लभ और प्रभावशाली चंद्र घटना है, जिसे आप साल में केवल कुछ ही बार देख सकते हैं। जब भी ऐसा होता है, तब आसमान में विशालकाय चंद्रमा के दर्शन होते हैं। 
 
सुपरमून एवं ब्लू मून- Super Moon and Blue Moon : अगस्त माह में 2 सुपरमून है। 1 अगस्त को वर्ष का पहला सुपरमून नजर आएगा। इसके बाद दूसरा 30 अगस्त की रात को दिखाई देगा। इससे पहले 14 जून को सुपनमून था और अब इसके बाद सितंबर में सुपरमून रहेगा। 30 अगस्त को जो सुपरमून नजर आएगा वह धरती के सबसे करीब होगा। यह अन्य सुपरमून से काफी बड़ा होगा। वैज्ञानिकों कहना है कि इस दिन पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा लगभग 5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है। इसके रंग को भी आसानी से देख पाएंगे।
 
1 अगस्त को दिखाईे देने वाला सुपरमून के समय चांद 357,530 किलोमीटर ही दूर रहेगा। 30 अगस्त को दिखाई देने वाले सुपरमून के समय चांद धरती के और भी करीब आ जाएगा यानी उसका फासला 357,344 किमोमीटर ही रहेगा।
 
आइए जानते हैं कि हर माह के फूल मून को किन नामों से जाना जाता है।
  1. जनवरी - वुल्फ मून (Wolf Moon)
  2. फरवरी - स्नो मून (Snow Moon)
  3. मार्च -  वॉर्म मून (Worm Moon)
  4. अप्रैल - पिंक मून (Pink Moon)
  5. मई - फ्लावर मून  (Flower Moon)
  6. जून - स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
  7. जुलाई - बक मून (Buck Moon)
  8. अगस्त - स्टर्जन मून (Sturgeon Moon)
  9. सितंबर - कॉर्न मून (Corn Moon)
  10. अक्टूबर - हंटर्स मून (Hunter's Moon)
  11. नवंबर - बेवर मून (Beaver Moon)
  12. दिसंबर - कोल्ड मून (Cold Moon) 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी और अमावस्या का संयोग आज, यदि कर लिए ये 5 कार्य तो चमक जाएगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 जुलाई, 2026)

13 July Birthday: आपको 13 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख