suvichar

घर में इस वस्तु को लाकर रखें, चारों ओर से मिलेगी सफलता

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (13:28 IST)
Vastu shastra : परंपरागत मान्यता के अनुसार ऐसी कई चमत्कारिक वस्तुएं हैं जो हमारा भाग्य बदल सकती है। यदि उनमें से किसी एक वस्तु को घर में उचित स्थान पर रख दिया जाए तो हो सकता है कि आपको चारों ओर से सफतता प्राप्त हो। आप जिस भी काम में हाथ डालें वह सफल होगा। यहां प्रस्तुत है 5 वस्तुएं जिनमें से कोई एक रखें।
 
1. शालिग्राम : नेपाल की गंडक नदी में पाया जाता है शालिग्राम। शालिग्राम रखने की शर्त यह है कि परिवार का कोई भी सदस्या मांस, सिगरेट, मदिरा या अंडे का सेवन नहीं करता हो। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह एक बहुत ही जागृत और पवित्र पत्थर है। यह श्रीहरि विष्णु का साक्षात स्वरूप है। इस शालिग्राम को प्रतिदिन स्नान कराके इस पर चंदन लगाना होता है। यह जिस भी घर में होता है वहां के लोग दिन दोगुनी और रात चौगुनी सफलता अर्जित करते हैं।
 
2. घोड़े की प्रतिमा : समुद्र मंथन से उच्चैःश्रवा नामक सफेद घोड़ा निकला था। घर में सफेद घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सभी तरह की तरक्की मिलती है। सफलता के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती है। इसे घर में उचित स्थान पर रखें।
 
3. एकाक्षी नारियल-खड़ी हल्दी : नारियल श्रीफल कहा जाता है। 'श्री' अर्थात् लक्ष्मी, 'एकाक्षी नारियल' को साक्षात् लक्ष्मी का रूप माना गया है। खड़ी हल्दी बृहस्पति ग्रह को शुभता प्रदान करती है। हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर पूजा स्थल या तिजोरी में रखने से श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
 
4. पत्थर की घट्टी : अब आजकल घरों में आनाज पीसने की छोटी घट्टी नहीं मिलती हालांकि ग्रामिण क्षेत्रों में अभी भी यह पायी जाती है। इसी तरह मसाला आदि पीसने का पत्थर, या खलबत्ता भी बहुत कम घरों में होता है। मात्र एक बाइ एक फुट की घट्टी आप अपने घर में रखें।
 
5. चांदी की डिब्बी : एक चांदी की डिब्बी में पानी भरकर उस डिब्बी को तिजोरी में रखें। पानी के सुख जाने पर उसे दोबारा भर लें। हर बार ऐसा होने पर उसे भरते रहें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

कामिका एकादशी व्रत कैसे करें और कब करें पारण? जानें सही विधि और शुभ समय

08 August Birthday: आपको 8 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख