dharma sangrah
✕

श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार व्रत, नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (12:00 IST)
Sawan Somvar vrat 2023 : आज 7 अगस्त 2023 को अधिक सावन मास का तीसरा सोमवार मनाया जा रहा है। भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिव जी के जो भी भक्त सावन सोमवार व्रत सच्चे मनपूर्वक करता है, उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होकर नौकरी, व्यवसाय में तरक्की और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो‍ती है। इतना ही नहीं इस व्रत से कुंडली में चंद्र ग्रह से जुड़े सभी दोष दूर होकर कार्य में मन लगता है और आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर पा‍ते हैं। 
 
आइए जानते हैं आज का खास उपाय- 
 
यदि आप निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसके बाद भी आपको नौकरी या कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है तो आज सावन के 5वें सोमवार और अधिक मास के तीसरे श्रावण सोमवार के दिन गन्ने के ताजा रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। लेकिन ध्यान रहे कि गन्ने के रस में बर्फ का उपयोग न किया गया हो और वह झूठे बर्तन में निकाला हुआ न हो। 
 
इसके लिए आप जहां से भी गन्ने का रस खरीद रहे हैं, उसे यह बोलकर ही लें कि आपको भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना है, और स्वच्छ और साफ-सुथरे तरीके से  निकाला हुआ रस ही शिवलिंग पर अर्पित करें, निश्चित ही इस उपाय आपको नौकरी में अच्छी तरक्की मिलेगी और करियर में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Mahakal Sawan Sawari: उज्जैन में सावन की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में दर्शन देंगे महाकाल बाबा

ALSO READ: sawan somwar 2023 : पढ़ें शिवजी पर कच्चा दूध और जल चढ़ाने की पौराणिक कथा

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

अगला लेख