suvichar

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

रवि प्रदोष व्रत कब है 2024 में

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (11:15 IST)
• HIGHLIGHTS
 
• मई माह का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जागा।
• प्रदोष व्रत क्यों करते हैं।
• प्रदोष व्रत में किसका पूजन किया जाता है। 

ALSO READ: Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त
 
Ravi pradosh vrat : धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिमाह में 2 बार अर्थात् कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव जी तथा माता पार्वती की आराधना की जाती है। प्रदोष व्रतधारी को रविवार के दिन नमकरहित भोजन करना चाहिए। इस बार वर्ष 2024 में मई महीने का प्रथम प्रदोष व्रत वैशाख कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन 05 मई, दिन रविवार को रखा जा रहा है। 
 
महत्व: मान्यतानुसार यह व्रत लंबी आयु देने और जीवन में खुशियां लाता है। इस व्रत से शिव जी की कृपा से जीवन खुशियों से भर जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारंभ होता है। और जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ रहते हैं उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। तब यही समय शिव जी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।

रवि प्रदोष व्रत स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर करके निरोगी बनाने वाला माना गया है, इस व्रत से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह व्रत जीवन की सभी समस्या दूर करके खुशहाल जीवन जीने का वरदान देने वाला माना गया है। आइए यहां जानते हैं वैशाख महीने के पहले प्रदोष व्रत के पूजन मुहूर्त- 

ALSO READ: Weekly Forecast 29-05 May: मई माह की शुरुआ‍‍त में किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा, जानें 12 राशियां
 
रवि प्रदोष व्रत पूजा के मुहूर्त 2024 : Ravi pradosh vrat shubh muhurat
 
05 मई 2024, रविवार : रवि प्रदोष व्रत
 
वैशाख कृष्ण त्रयोदशी का प्रारंभ- 05 मई को शाम 05 बजकर 41 मिनट से,  
समाप्त- 06 मई को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर।
 
त्रयोदशी पूजा मुहूर्त और समय : शाम 06 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक। 
कुल अवधि : 02 घंटे 07 मिनट्स। 
 
05 मई 2024, रविवार : दिन का चौघड़िया
 
चर- 07 बजकर 17 सुबह से 08 बजकर 57 सुबह
लाभ- 08 बजकर 57 सुबह से 10 बजकर 38 सुबह
अमृत- 10 बजकर 38 सुबह से 12 बजकर 18 शाम
शुभ- 01 बजकर 58 शाम से 03 बजकर 38 शाम
 
रात्रि का चौघड़िया
 
शुभ- 06 बजकर 59 शाम से 08 बजकर 19 शाम
अमृत- 08 बजकर 19 शाम से 09 बजकर 38 शाम
चर- 09 बजकर 38 शाम से 10 बजकर 58 शाम
लाभ- 01 बजकर 37 सुबह से 06 मई को 02 बजकर 57 सुबह, 
शुभ- 04 बजकर 16 सुबह से 05 बजकर 36 सुबह तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Prediction 2025: वर्ष 2025 में घटेंगी 3 बड़ी घटनाएं, सावधान रहने की है जरूरत

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख