Hanuman Chalisa

राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 23 मई 2025 (16:49 IST)
Rahu ketu Transit 2025: 18 मई 2025 को मायावी ग्रह राहु ने मीन से कुंभ में गोचर किया है और इसी के साथ ही केतु ने कन्या से सिंह में गोचर किया है। राहु मूल रूप से 18 महीने में अपना राशि परिवर्तन करता है। कुंभ राशि पर राहु बलवान होता है तथा समस्त 12 राशियों पर सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ऐसे में 4 राशियों के लिए 18 माह का समम गोल्डन टाइम जैसा रहेगा।ALSO READ: राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय
 
1. मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त हुआ है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। यह समय आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्रदान कर सकता है।
 
2. वृषभ राशि Taurus: वर्ष 2025 तक राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। उत्तम आर्थिक लाभ होगा।ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही
 
3. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।
 
4. कुंभ राशि Aquarius : राहु के गोचर के कारण आप में खाने पीने के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन कमाने की लालसा के चलते कुछ गलत कार्य कर बैठेंगे जो आगे चलकर नुकसान दे सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं। इसके लिए धैर्य का परिचय देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा।ALSO READ: 18 मई को 18 साल बाद राहु का कुंभ और केतु का सिंह में गोचर, 5 दिसंबर 2026 तक होगी 5 बड़ी घटनाएं

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ी पूर्णिमा कब है, जानिए इस दिन का खास महत्व

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत कब से होगा प्रारंभ, क्या है इस व्रत का महत्व

Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी का महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 जुलाई, 2026)

अगला लेख