dharma sangrah

कार्तिक पुष्य नक्षत्र के सरल 9 उपाय, धन की वर्षा करवाए

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2023 (10:55 IST)
Pushya nakshatra ke Upaya 2023: 4 नवंबर शनिवार को शनि पुष्‍य और 5 नवंबर रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र योग रहेगा। इस दिन 400 वर्ष के बाद दुर्लभ अष्ट महायोग का निर्माण भी हो रहा है। दो दिन पुष्‍य नक्षत्र होने से खरीदारी के लिए करीब 26 घंटे का समय रहेगा। इस दिन यदि आप सरल उपाय करते हैं तो घर में सुख, शांति और समृद्धि का निर्माण होगा।
 
1. इस दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। 
 
2. पुष्य नक्षत्र के दिन व्रत या उपवास रखकर पूजन करने से जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 
 
3. पुष्य नक्षत्र के दिन नवीन बही खाते या लेखन सामग्री को शुभ मुहूर्त में खरीदकर उन्हें अपने व्यापारिक स्थल पर स्थापित करना चाहिए। 
 
4. इस दिन सोना, चांदी, रत्न या आभूषण आदि कीमती वस्तुएं खरीदकर घर लाना बहुत लाभकारी होता हैं। 
 
5. पुष्य नक्षत्र के दिन शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में जाना जाने वाला 'सोना' खरीदने का प्रचलन हैं, क्योंकि इसकी खरीदी अत्यधिक शुभ मानी गई है, अगर सोना नहीं ले सकते हैं तो पीतल या चांदी अवश्य ही खरीदना चाहिए।
 
6. विशेष कर कार्तिक मास में आने वाले पुष्य नक्षत्र के दिन अपने आराध्य तथा कुल देवता का पूजन करने से उनका शुभाशीष मिलता है। 
 
7. पुष्य नक्षत्र काल में दाल, चावल, खिचड़ी, बेसन, कढ़ी, बूंदी की लड्डू आदि चीजों का सेवन करना चाहिए तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार इनका दान करना भी उचित रहता है। 
 
8. इस दिन किसी भी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करना शुभ माना गया है।
 
9. शनि, रवि या गुरु पुष्‍य नक्षत्र के दिन इन ग्रहों से संबंधित देवता का पूजन करना और उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन में चल रही या आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र और शनि का समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए धन का योग, पलट जााएगी किस्मत

श्रावण मास में सपने में शिवजी के दर्शन होने का क्या है मतलब?

श्रावण मास में सपने में सांप दिखना देता है ये 15 संकेत, जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?

अगला लेख