Hanuman Chalisa

28 फरवरी को ग्रहों की परेड, शाम को देख सकेंगे 7 ग्रहों को एक सीध में

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (14:54 IST)
planet parade 2025 dates in india: अंतरिक्ष में कई बार 4 तो कई बार 7 से 9 ग्रह एक ही सीध में आए हैं। ग्रहों के एक सीध में आने को प्लैनेट परेड कहते हैं। यह परेड देखना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है क्योंकि सैकड़ों या हजारों वर्षों बाद ऐसा नजारा देखने को मिलता है। 21 जनवरी की रात से यह नजारा आकाश में देखा गया था। इसके बाद 25 जनवरी 2025 की रात को भी देखा गया। 21 से 25 जनवरी को 8 ग्रहों का एक साथ होना दुर्लभ था जिसके बारे में कहा गया कि ऐसा 396 अरब साल ऐसी घटना घटी थी। अब 28 फरवरी 2025 को सूर्यास्त के बाद 7 ग्रहों का एक साथ पुन: देख सकते हैं।ALSO READ: कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
 
28 फरवरी को कौनसे ग्रह होंगे एक ही सीध में?
अमेरिकी स्पेस रिसर्च वेबसाइट स्टार वॉक के मुताबिक बताया जा रहा है कि शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल ग्रह होंगे एक ही सीध में। इन ग्रहों की परेड को आप विशेष स्थान से अपनी आंखों से देख सकते हैं। यूरेनस और नेपच्यून को टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा, क्योंकि ये दोनों ग्रह धरती से ज्यादा दूरी पर हैं। शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में दिखेंगे। इस आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल रहेंगे। जनवरी में शुरू हुए ‘ग्रहों की परेड’ में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून दिखाई दिए थे। इस ग्रह परेड के फरवरी में अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब बुध भी इस परेड में शामिल होगा। ALSO READ: Astrology: क्या होगा जब शनि, बृहस्पति और राहु करेंगे इसी वर्ष अपनी राशि परिवर्तन? तैयार रहें किसी बड़ी घटना के लिए
 
कब से कब तक नजर आएगी यह परेड?
21 से 26 फरवरी तक यह परेड चलेगी। 25 जनवरी को इसे विशेष रूप से देखा गया। इसके बाद 28 फरवरी को होने वाली परेड में बुध भी शामिल हो जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड को भारत में 21 जनवरी से 28 फरवरी तक देखा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को यह परेड खत्म हो जाएगी। इसके बाद इस तरह की ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखने को मिल सकती है। ALSO READ: मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
 
कब और कहां देख सकते हैं ये परेड?
इस परेड को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का है। इसे घरों की छत, ऊंची बिल्डिंग और किसी ऊंचे स्थान से भी देख सकते हैं। प्लैनेट परेड को देखने के लिए शहर से दूर या किसी अंधेरे वाली जगह पर जाना चाहिए। जहां आसमान साफ नजर आता हो। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्यवाणियों में पहले ही था 2026 का ये संकट? 5 बड़ी प्राकृतिक घटनाएं हो चुकीं, अब आगे क्या होगा

Weekly Horoscope: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

11 September Birthday: आपको 11 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 सितंबर, 2026)

अगला लेख