sundarkand

12 अगस्त को परमा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पारण समय

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (13:07 IST)
Purushottami Ekadashi Muhurat 2023: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी शनिवार, 12 अगस्त को मनाई जा रही है। इस बार एकादशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त से होगी तथा इसका पारण 13 अगस्त को किया जाएगा। वैसे तो हर एक वर्ष में 24 एकादशियां पड़ती हैं। लेकिन जब अधिक मास या मलमास आता है, तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है।
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अधिक मास या मलमास को जोड़कर उस वर्ष में 26 एकादशियां होती हैं। अधिक मास में 2 एकादशियां होती हैं, जो पद्मिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) और परमा/पुरुषोत्तमी या कमला एकादशी (कृष्ण पक्ष) के नाम से जानी जाती है। अधिक मास के कृष्ण पक्ष में जो एकादशी आती है, वह परमा, पुरुषोत्तमी या कमला एकादशी कहलाती है। कहीं-कहीं इसे पद्मा एकादशी के नाम से भी बोला जाता हैं। 
 
12 अगस्त 2023, शनिवार : परम एकादशी के शुभ मुहूर्त- 
 
श्रावण कृष्ण एकादशी का प्रारंभ- 11 अगस्त 2023, शुक्रवार को 05.06 ए एम से
श्रावण कृष्ण एकादशी का समापन- 12 अगस्त 2023, शनिवार को 06.31 ए एम पर। 
 
परमा एकादशी व्रत पारण (व्रत तोड़ने का) का समय- 13 अगस्त को 05.49 ए एम से 08.19 ए एम पर।
पारण के दिन द्वादशी तिथि की समाप्ति- 08.19 ए एम पर। 
 
योग- हर्षण 
 
खास मुहूर्त एवं चौघड़िया
 
ब्रह्म मुहूर्त- 04.23 ए एम से 05.05 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04.44 ए एम से 05.48 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11.59 ए एम से 12.53 पी एम
विजय मुहूर्त- 02.39 पी एम से 03.32 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07.04 पी एम से 07.25 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07.04 पी एम से 08.08 पी एम
अमृत काल- 09.26 पी एम से 11.12 पी एम
निशिता मुहूर्त- 13 अगस्त 12.05 ए एम से 13 अगस्त 12.48 ए एम तक। 
 
12 अगस्त, शनिवार : दिन का चौघड़िया
शुभ- 07.28 ए एम से 09.07 ए एम
रोग- 09.07 ए एम से 10.47 ए एम
चर- 12.26 पी एम से 02.05 पी एम
लाभ- 02.05 पी एम से 03.45 पी एमवार वेला
अमृत- 03.45 पी एम से 05.24 पी एम
 
रात्रि का चौघड़िया 
लाभ- 07.04 पी एम से 08.24 पी एमकाल रात्रि
शुभ- 09.45 पी एम से 11.06 पी एम
अमृत- 11.06 पी एम से 13 अगस्त को 12.26 ए एम तक। 
चर- 12.26 ए एम से 13 अगस्त 01.47 ए एम तक।
लाभ- 04.28 ए एम से 13 अगस्त को 05.49 ए एम तक। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: परमा एकादशी का व्रत रखने के 10 फायदे

ALSO READ: सिद्धियों को देने वाली परमा एकादशी की व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Monthly Horoscope August 2026: मासिक राशिफल: किसके लिए सफलता, समृद्धि और नए अवसरों का रहेगा अगस्त का महीना ? जानें 12 राशियां

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश: 5 राशियों के लिए प्रमोशन और तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

केतु का स्व-नक्षत्र मघा में महागोचर: इन 5 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shravan 2026: श्रावण मास 2026: शिव पूजा के खास दिन और रुद्राभिषेक का महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जुलाई, 2026)

अगला लेख