dharma sangrah
✕

न्यूमरोलॉजी बताएगी कौन सा करियर अपनाएं...

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (16:11 IST)
अंक गणित के अनुसार मूलांक से जान सकते हैं कौन सा करियर दे सकता है आपको सफलता... आइए जानें... 
 
मूलांक 1 (जन्मदिन- 1, 10, 1 9और 28 )
मूलांक 1 का मालिक सूर्य है। सूर्य आपको लीडरशिप क्वॉलिटी देता है। समाज में आपको ख्याति मिलती है। आप एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिकल, पॉलिटिक्स और गवर्नमेंट क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। 
 
मूलांक 2 (जन्मदिन 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 का मालिक चंद्र है। चंद्र आपको क्रिएटिव बनाता है। आपके लिए राइटिंग, पेंटिंग, सिंगिंग और डांस वगैरह से जुड़ा फील्ड बहुत सही रहेगा। 
 
मूलांक 3 (जन्मदिन 3,12, 21और 30)
मूलांक3 का मालिक गुरु बृहस्पति है। यह आपको चीजों में ज्ञानी, अनुशासन वाला और एंबीशियस बनाता है। लेखन ,एडिटर, टीचिंग, एडवाइजरी, मिनिस्टरी और जर्नलिज्म का काम आपके लिए अनुकूल रहता है।
 
मूलांक 4 (जन्मदिन 4,13, 22और31)
मूलांक 4 राहु से वास्ता रखता है। इस अंक के लोग जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर ही कार्य करते हैं। कूटनीतिज्ञ, एडवोकेट, ज्योतिषी, बिजनेसमैन, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, अकाउंटेंट, प्रोग्रामर, मैकेनिक और बिल्डर आदि के काम में भाग्योदय होगा। 
 
मूलांक 5 (जन्मदिन 5, 14, 23)
मूलांक 5 का मालिक बुध है। इस अंक वाले लोग राइटिंग, कूटनीतिज्ञ, वकील, गणितज्ञ, एजुकेशन, बीमा, सेल्स,ज्योतिषी, व्यापारी, पब्लिकेशन और एडवरटाइजिंग की फील्ड में जाएं, तो सफलता मिलेगी। 
 
मूलांक 6 (जन्मदिन 6, 15, 24)
मूलांक 6 का मालिक शुक्र है। आपके नेचर में प्रेम और स्नेह की भावना विद्यमान होती है। आपको म्यूजिक, कूकिंग, जौहरी, लिट्रेचर, आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, एक्टिंग और फैशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने की जरूरत है। 
 
मूलांक 7 (जन्मदिन 7,16 और 25)
मूलांक 7 का मालिक केतु होता है। गूढ़ और रहस्यमयी चीजों को समझने में आप दिलचस्पी रखते हैं।  इसलिए, प्राय: जीवन में राजनीति, क्राइम ब्रांच, ज्योतिष, डिटेक्टिव या साइंटिस्ट के रूप में भी देखे जाते हैं। 
 
मूलांक 8 (जन्मदिन 8, 17 और 26)
मूलांक 8 शनि का अंक है। आपका मिलनसार स्वभाव दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव छोड़ता है। न्याय विभाग, खदान, डायरेक्टर, एथलीट, सेल्स मैनेजर, और बैंकर के रूप में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
 
मूलांक 9 (जन्मदिन 9, 18 और 27)
मूलांक 9 का मालिक मंगल है। मंगल आपका एनर्जी लेवल ऊंचा रखता है। आप स्पोर्ट्स, पुलिस, वकालात,अग्निशमन फिजिशियन और आर्मी में जाने पर सफलता प्राप्त करेंगे।

ALSO READ: अंक ज्योतिष 2019 : क्या कहता है आपका मूलांक, जानिए जिंदगी में आएंगे कितने खुशनुमा पल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख