dipawali
✕

क्या रक्षाबंधन पर्व पर होगा असर चंद्रग्रहण का

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (16:03 IST)
रक्षाबंधन का पावन पर्व भद्रारहित अपरान्ह व्यापिनी पूर्णिमा में करने का शास्त्र विधान है। इस वर्ष 7 अगस्त 2017, सोमवार को पूर्णिमा के दिन प्रात: 11.05 तक भद्रा है।  इस दिन अपरान्ह काल लगभग 13.53 से 16.34 तक रहेगा, अतएव इस दिन रक्षाबंधन का पुनीत कार्य भद्रामुक्त अपरान्ह काल में 13.53 मिनट से 16.34 मिनट के मध्य करना चाहिए।

ALSO READ: इस समय बांधें राखी, नहीं होगा अशुभ
 
विशेष- भद्रा मकर राशि में होने से पाताल लोक पर रहेगी। इस दिन अर्द्धरात्रिकालीन खंड चन्द्रग्रहण हो रहा है, परंतु रक्षाबंधन पर्व के मनाने एवं अनुष्ठान में ग्रहण या संक्रांति का विचार नहीं किया जाता। 
 
इस संबंध में शास्त्र का स्पष्ट निर्देश है-
 
इदं ग्रहणसंक्रान्ति दिनेपि कर्तव्यम।
 
-धर्मसिन्धु
 
इदं रक्षाबन्धनं नियतकालत्वात भद्रावज्र्यग्रहणदिनेपि कार्य होलिकावत।
ग्रहणसंक्रान्त्यादौ रक्षानिषेधाभावात।
 
-निर्णय सिन्धु
 
अर्थात् रक्षाबंधन पर्व एक सुनिश्चित एवं नियत काल में मनाने की शास्त्राज्ञा है। उस दिन संक्रांति, ग्रहण निषेध का विचार नहीं होगा। 

ALSO READ: रक्षाबंधन पर ग्रहण : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस पर है संकट
 
शुभ मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से प्रारंभ होकर 3 बजकर 34 मिनट तक। इस समयावधि में चर, लाभ व अमृत का चौघड़िया मिलेगा।

 
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

03 November Birthday: आपको 3 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख