biodatamaker

मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (09:06 IST)
ज्योतिष मतानुसार मंगल ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति भी कहा जाता है। 7 दिसंबर 2024 को मंगल ने गोचर में कर्क राशि पर वक्री गति करना प्रारंभ किया था तथा 21 जनवरी को वक्री गति करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश किया। वर्तमान समय में भी मंगल ग्रह वक्री गति कर रहे हैं परंतु 24 फरवरी 2025 को मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे तथा मिथुन राशि पर मार्गी गति करना प्रारंभ करेंगे जिसका प्रभाव देश दुनिया तथा पांच राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा। मिथुन राशि पर 3 अप्रैल 2025 तक गोचर रहेंगे। इसके पश्चात पुन: कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, मंगल ग्रह के अपनी चाल बदलने के साथ ही 5 राशि वालों को धन लाभ तथा सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।ALSO READ: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
 
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर तृतीय भाव में चल रहा है। वर्तमान समय में मंगल मिथुन राशि पर वक्री गति कर रहे हैं परंतु 24 फरवरी से मंगल मार्गी गति करना प्रारंभ करेंगे। इसके प्रभाव से मेष राशि वालों का पराक्रम, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी तथा भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। मंगल के तृतीय भाव में होने से छोटे भाई बहनों के साथ विवाद या मतभेद हो सकते हैं। मंगल की दृष्टि कर्म स्थान पर होगी इसके प्रभाव से कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है तथा पदोन्नति की संभावना है। मंगल के प्रभाव से मेष राशि वालों का शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा एवं कर्ज से राहत मिलेगी।
 
2. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर द्वादश भाव में चल रहा है। 24 फरवरी से मंगल मार्गी गति करना प्रारंभ करेंगे, इसके प्रभाव से इन राशि वालों की मानसिक अशांति दूर होगी तथा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मंगल के प्रभाव से कर्क राशि वालों का पराक्रम बढ़ेगा तथा धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। मंगल की दृष्टि सप्तम भाव पर होने की वजह से जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अतः व्यर्थ के विवाद से बचें, द्वादश भाव में मंगल के होने से विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे तथा कार्य क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
 
3. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर एकादश भाव में चल रहा है। मंगल की मार्गी गति के प्रभाव से सिंह राशि वालों को नए काम-काज के अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा आर्थिक लाभ होगा, मंगल के प्रभाव से आय के नए स्त्रोत बनेंगे, मंगल की दृष्टि द्वितीय भाव पर रहेगी। इसके प्रभाव से परिवार, कुटुंब के लोगों से मतभेद हो सकते हैं परंतु धन लाभ होगा। मंगल के प्रभाव से इन राशि वालों की वंश वृद्धि हो सकती है तथा संतान की वजह से परेशानियां कम होगी। सिंह राशि वालों का शत्रु पक्ष निर्बल होगा एवं कर्ज से राहत मिल सकती है। ALSO READ: मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
 
4. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में चल रहा है। मंगल की मार्गी गति के प्रभाव से मकर राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी तथा शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मंगल के प्रभाव से भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा एवं कोई धार्मिक यात्रा इन राशि वालों की हो सकती है। इन राशि वालों को मकान का सुख भी प्राप्त हो सकता है तथा जमीन जायदाद का काम करने से धन लाभ की स्थिति बनेगी। ALSO READ: कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
 
5. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव में चल रहा है। मंगल की मार्गी गति के प्रभाव से इन राशि वालों को मकान संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है तथा कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां भी दूर होगी, जो व्यक्ति नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं, अतः मतभेदों से दूर रहें। 
 

लेखक के बारे में
डॉ. अविनाश शाह

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख