Hanuman Chalisa

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

बुध अस्त का किन-किन राशियों को मिलेंगे शुभ अशुभ परिणाम, जानें

डॉ. अविनाश शाह
सोमवार, 17 मार्च 2025 (14:44 IST)
budh ka Meen rashi me parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का युवराज कहा जाता है, गोचर में बुध की चाल का अर्थव्यवस्था तथा देश दुनिया पर गहनता से प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में बुध मीन राशि पर गोचर कर रहे हैं तथा सूर्य के प्रभाव के कारण 17 मार्च को मीन राशि पर अस्त हो गए हैं, बुध ग्रह के अस्त अवस्था का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तथा कुछ के लिए अशुभ रहेगा।ALSO READ: बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान
 
ज्योतिष मतानुसार मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि मानी जाती है। बुध ग्रह के अस्त होने से बुद्धि, तर्क, व्यापार और संचार कौशल जैसी क्षमताएं कमजोर पड़ सकती है| बुध के मीन राशि में होने से जातक की रुचि परा विद्याओं में रहती है। बुध के अस्त होने से व्यापार तथा अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, इस दौरान गलतफहमी तथा अव्यवस्थाओं जैसी समस्याएं व्यापार में देखने को मिलेगी। बुध ग्रह के अस्त होने से शेयर मार्केट पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा इन राशि वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।
 
आइ यहां जानते हैं किन राशियों को होगा नुकसान...
 
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर द्वादश भाव में चल रहा है। 17 मार्च के पश्चात बुध ग्रह के अस्त होने से इन राशि वालों को व्यापार में रुकावट तथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। इन लोगों को अनावश्यक दबाव तथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बुध ग्रह के अस्त होने से नौकरी छूटने का डर भी बना रहेगा। द्वादश भाव में बुध ग्रह होने के कारण आर्थिक हानि हो सकती है अथवा कर्ज बढ़ सकता है। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करने की इच्छुक हैं उनके लिए नए अवसर प्राप्त होंगे, इन राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना परेशानी भरा रहेगा।ALSO READ: बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल
 
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर नवम भाव में चल रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवम भाव को भाग्य भाव अथवा धर्म का भाव भी कहा जाता है। इस भाव में बुध ग्रह के अस्त होने के कारण व्यक्ति के भाग्य में रुकावटें आ सकती है तथा पिता के स्वास्थ्य की चिंता भी बनी रहेगी, कार्य क्षेत्र में परेशानी के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव रहेगा तथा करियर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। बुध ग्रह के अस्त होने के कारण इन राशि वाले लोगों को असंतुष्टि का भाव परेशान करेगा।
 
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर अष्टम भाव में चल रहा है तथा अष्टम भाव में बुध ग्रह के अस्त होने के कारण इन राशि वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार पक्ष में भी धन फंसने की समस्या बनी रहेगी, अतः मानसिक अशांति तथा परेशानी का सामना इन राशि वालों को करना पड़ेगा। व्यापार में अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, जिस कारण सिंह राशि वाले व्यक्ति निराश रहेंगे।
 
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर छठे भाव में चल रहा है। छठे भाव में बुध ग्रह के अस्त होने के कारण इन राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य पक्ष खराब रहेगा। स्वास्थ्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर क्षेत्र में परिवर्तन का योग बन रहा है, परंतु परिवर्तन का यह योग इन राशि वालों के लिए चिंता का विषय भी बन सकता है।
 
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर द्वितीय भाव में चल रहा है, द्वितीय भाव में बुध ग्रह के अस्त होने के कारण व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन अभाव के कारण व्यक्ति की मानसिक स्थिति खराब हो सकती है तथा स्वास्थ्य में भी समस्या हो सकती है।ALSO READ: सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल
 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

08 July Birthday: आपको 8 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगले 5 महीनों में 4 ग्रहों के गोचर से इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज से भद्र राजयोग शुरू, 5 राशियों के लिए कर्म और भाग्य के फल मिलने का खुलेगा ताला

अगला लेख