sawan somwar

28 नवंबर तक बुध हैं इस राशि में, जानिए क्या हो रहा है 12 राशियों पर असर

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (17:22 IST)
03 नवंबर को बुध देव तुला राशि में मार्गी हो गए हैं। इस राशि में बुध देव 28 नवंबर तक स्थित रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से आइए जानते हैं क्या होगा 12 राशियों पर असर... 
मेष राशि 
कार्य-व्यापार की दृष्टि से यह अवधि अति उत्तम रहेगी। नया व्यापार आरंभ करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी अवसर आएंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। अतः अत्यधिक लाभ के लिए काम में और समय लगाएं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से भी सहयोग के योग हैं।
वृषभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से थोड़ा तनाव हो सकता है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें नहीं तो आपके अपने व्यापार के लिए उचित समय पर धन उपलब्ध होना मुश्किल हो जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी किंतु दीपावली के बाद ग्रह गोचर में थोड़ा और परिवर्तन आएगा इसलिए बेहतर रहेगा झगड़े विभाग से भी दूर ही रहें।
मिथुन राशि
 बुध संतान संबंधी चिंता से मुक्ति प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा जन्म स्थान से दूर किसी अन्य देश-प्रदेश में शिक्षा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि
आय और व्यय का अनुपात बराबर रहेगा। जितनी आमदनी होगी उतना ही खर्च भी होगा। इसलिए अपव्यय से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने का शुभ फलकारी होगा। मकान वाहन के भी खरीदने के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। 
सिंह राशि 
इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने कुशल नेतृत्व शक्ति और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। 
कन्या राशि
 यह अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए ऐसे समय में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर हाथ से न जाने दें, विलंब न करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। 
तुला राशि
 रुके हुए कार्यों का निपटारा करने में सहायक सिद्ध होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी और धार्मिक समारोहों में भी दान पुण्य करेंगे। दीपावली बाद पारिवारिक के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि 
बुध का मार्गी होना आपके लिए अत्यधिक व्यय और यात्राएं करने का द्वार खोल देगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। शादी विवाह अथवा मांगलिक समारोह में धन का अधिक व्यय होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। 
धनु राशि 
राशि से लाभभाव में मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए तो इनका प्रभाव अतिशुभ रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
मकर राशि 
रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना, पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि 
आपके कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन के लाभ के योग के साथ-साथ विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन राशि
 स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार, चर्म रोग तथा हृदय विकार से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी आप के खिलाफ सक्रिय रहेंगे। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। किसी अप्रिय समाचार अथवा पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति बढ़ सकती है। भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय भी अंत में हानि प्रद ही सिद्ध होगा इसलिए बहुत सोच समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें।
शुक्र तुला राशि में, इन 6 राशियों के लिए महाशुभ है गोचर

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

अगला लेख