Hanuman Chalisa
✕

मीन राशि पर सूर्य, शनि, राहु की युति: क्या देश दुनिया के लिए खतरे का है संकेत?

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (15:18 IST)
Effects of conjunction in Pisces 2025: ज्योतिषीय रूप से 2025 महत्वपूर्ण वर्ष माना जा रहा है, 2025 में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तन होगा जो कि देश दुनिया पर अपना प्रभाव डालेगा। ज्योतिष के अनुसार साल 2025 का महत्वपूर्ण गोचर शनि का रहेगा, 29 मार्च 2025 को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से गोचर में पांच महत्वपूर्ण ग्रहो का योग बनेगा। ALSO READ: सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर
 
29 मार्च के पश्चात मीन राशि पर राहु, सूर्य, शुक्र, बुध के साथ शनि ग्रह भी विराजमान होंगे, ग्रहों की यह युति ज्योतिष मतानुसार अच्छी नहीं मानी जाती, देवगुरु की राशि में तीन प्रबल शत्रु ग्रहों युति करना देश दुनिया के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। सूर्य, शनि व राहु की युति से प्रकृति से असामान्य घटनाएं होंगी, इस युति के प्रभाव से प्राकृतिक घटनाओं में वृद्धि होगी, आगजनी, भूकंप, प्राकृतिक आपदा तथा हिंसक घटनाओं की वजह से जन-धन की हानि की पूरी संभावना है।
 
शनि, राहु का एक जगह मीन राशि में युति करना युद्ध जैसी घटना को विश्व में जन्म दे सकता है। इस युति के प्रभाव से विश्व में महाशक्तियों में टकराव बढ़ेगा तथा वर्चस्व के लिए युद्ध जैसे हालात बनेंगे तथा विश्व एक अनजान खतरे की तरफ बढ़ेगा, जिससे भारी जन-धन की हानि हो सकती है। गुरु ग्रह को धन, अर्थव्यवस्था, समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु की राशि में पाप ग्रहों का युति करना अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिकूल प्रभाव रखता है। पाप ग्रहों के योग से अर्थव्यवस्था को भी हानि हो सकती है तथा बाजार में मंदी का दौरा आ सकता है।ALSO READ: सूर्य का शनि की राशि मकर में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल
 
शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों के लिए 29 मार्च 2025 के बाद का समय सतर्क रहने वाला होगा, क्योंकि शेयर मार्केट में गिरावट हो सकती है। राजनीतिक रूप से बात करें तो इस युति के प्रभाव से 29 मार्च के बाद का समय विश्व के कई देशों में राजनीतिक अस्थिरता को जन्म देगा तथा विश्व के कई देशों में गृह युद्ध के हालात बनेंगे। अतः मीन राशि पर इस युति का प्रभाव नकारात्मक ज्यादा रहेगा।
 

लेखक के बारे में
डॉ. अविनाश शाह

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख