suvichar

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 5 मई 2025 (17:48 IST)
Shadashtak Yoga of Mars and Rahu: भले ही शनि ने 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि ने निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते ही भारत में एशिया में तनाव के हालात पैदा कर दिए हों, लेकिन युद्ध का ग्रह तो मंगल है जो तय करेगा कि कब युद्ध होगा। जब भी मंगल का शनि, राहु और केतु के साथ टकराव होता है तो देश और दुनिया में आतंकी हमला और युद्ध जैसी घटनाएं होती है।ALSO READ: शनि के दंड से क्या इस तारीख को मिट जाएगा पाकिस्तान का नामोनिशान?
 
नीच का होता है कर्क का मंगल:
मंगल ने 3 अप्रैल 2025 को चंद्र की कर्क राशि में गोचर किया था। इस राशि में मंगल 7 जून 2025 तक रहेंगे। मंगल देव साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, सामर्थ्य, संकल्प, युद्ध और क्रोध आदि के कारक होने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर भूकंप, अग्नि और दुर्घटनाओं के कारक भी माने गए हैं। ऐसे में, यह नकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। हम देख रहे हैं कि हर तरह अग्निकांड और दुर्घटनाएं बढ़ गई है और आतंकवादी घटना भी हुई है। 
 
सभी जानते हैं कि कर्क राशि में मंगल नीच का प्रभाव देता है जो कि दे रहा है। यह वर्ष भी मंगल का है और हिंदू नववर्ष सूर्य का है। भारत की कुंडली में मंगल तीसरे भाव में नीच अवस्था में है। तीसरा भाव भाई बहन और पड़ोसी का भाव भी है। नीच अवस्था में होने के कारण कुछ पड़ोसी राष्ट्रों के कारण भारत परेशान रहेगा। इस दौरान कुछ पड़ोसी राष्ट्र समस्या पैदा तो करेंगे लेकिन भारत उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा क्योंकि भारत की कुंडली में और पीएम मोदी जी कुंडली में मंगल पराक्रम अवस्था में है। ऐसे में भारत हर तरह के उपद्रव को शांत करने में कामयाब होगा।ALSO READ: भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?
 
मंगल और राहु का षडाष्टक योग: जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे या आठवें भाव में होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। यह एक अशुभ योग है जो अमंगलकारी घटनाओं को जन्म देता है। वर्तमान में मंगल कर्क यानी चौथी राशि में नीच का होकर चतुर्थ भाव में बैठा है और अब 18 मई को राहु मीन से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा तब मंगल और राहु का षडाष्टक योग बनेगा। 18 मई से 7 जून 2025 तक यानी करीब 19 दिनों तक इस योग का निर्माण हो रहा है। ALSO READ: क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

08 September Birthday: आपको 08 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख