Hanuman Chalisa

महाशिवरात्रि विशेष : इन 8 राशियों पर प्रसन्न रहते हैं भोलेनाथ, जानिए क्यों?

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (04:28 IST)
mahashivratri zodiac signs
महाशिवरात्रि पर यूं तो हर शिवभक्त पर शिवजी की कृपा रहती है, परंतु ज्योतिष मान्यता के अनुसार 8 ऐसी राशियां हैं जिन पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 8 राशियां। इन सभी आठ राशियों के जातकों को महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करना चाहिए।
 
 
1. मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। इसीलिए मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन मंगलवार भी है। आपको भोलेबाबा का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
2. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस दिन संतान सुख बढ़ेगा।
 
 
3. मिथुन : मिथुन राशि बुध की राशि है। बुध इस समय शनि की मकर राशि में गोचर कर रहा है। बुधदेव भी चंद्रकुल के हैं। चंद्रदेव शिव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप पर भोलेबाबा की कृपा रहेगी। यह त्योहार खुशियां और शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
 
4. कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव भोलेबाबा के भक्त हैं। आपको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको सभी तरह के कष्‍टों से मुक्ति मिलेगी।
 
 
5. सिंह : सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आपके लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूरी होगी।
shivling
6. तुला : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।
 
 
7. मकर : मकर राशि शनिदेव की राशि है। इस राशि पर भगवान शनि के साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। अत: महाशिवरात्रि का दिन इनके लिए बहुत ही खास होने वाला है।
 
8. कुंभ राशि : यह राशि भी शनिदेव की राशि है। आप पर भी शनिदेव के साथ भी भोलेबाबा की की विशे कृपा बनी रहती है। बाबा की कृपा से इस दिन से आपके सभी तरह के कष्टों का अंत होगा।
 
गुरु की राशि धनु और मीन, मंगल की राशि वृश्चिक और बुध की राशि कन्या के पहले से ही अच्‍छे दिन चल रहे हैं। 
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख