dharma sangrah
✕

माघ पूर्णिमा के दिन करें 5 खास उपाय, सुख समृद्धि घर आए

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (09:02 IST)
Magh Purnima 2024
 
HIGHLIGHTS
 
• माघ पूर्णिमा के दिन करें श्रीसूक्त का पाठ।
• इन उपायों करने से दूर होगी धन की समस्या।
• सुख समृद्धि हेतु माघी पूर्णिमा के उपाय।
 
ALSO READ: माघ पूर्णिमा के दिन क्या-क्या करते हैं?
 
Magh Purnima : वर्ष 2024 में माघ पूर्णिमा इस बार 24 फरवरी, दिन शनिवार को पड़ रही है। मान्यतानुसार माघी पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। माघी पूर्णिमा पर दान-दक्षिणा देने से 32 गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुननें अथवा पढ़ने, सफेद चीजों का दान, पवित्र नदी में स्नान, श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने तथा सूर्यदेव को अर्घ्य, चंद्रमा की पूजा, पितृरों का तर्पण, पीपल वृक्ष की पूजा, दीपदान करने का खास महत्व माना गया है। 
 
आइए यहां आपके लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले 5 खास उपाय, जो आपके घर सुख समृद्धि को लेकर आएंगे...
 
1. पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान श्रीविष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से विष्णु की कृपा प्राप्त होती है तथा धन-संपदा लक्ष्मी, यश, सुख-सौभाग्य तथा उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।
 
2. माघ माह में श्रीहरि भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ पूजा करना चाहिए। माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी जी को पीले तथा लाल रंग की सामग्री अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और धन समृद्धि बढ़ती है। 
 
3. माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे माता धनलक्ष्मी प्रसन्न होकर धन समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती  हैं।
 
4. माघ पूर्णिमा पर नदी तट पर या नदी में दीपदान करने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्‍य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन तुलसी जी के नीचे घी का दीया जलाने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
5. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन 11 कोड़ियों को हल्दी से रंगकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर इनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: माघ पूर्णिमा के दिन क्या है स्नान का महत्व

ALSO READ: माघ माह की पूर्णिमा कब है, जानें महत्व और कथा

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख