biodatamaker
✕

मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और समृद्धि देंगे ये 9 उपाय, अवश्य जानिए

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (17:41 IST)
मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। लेकिन जब तक मां लक्ष्मी की कृपा न हो, इन सभी सुखों एवं शुभता की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो जानिए ये 9 उपाय - 
 
1  शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर, स्नान कर स्वच्छ सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्रीयंत्र व मां लक्ष्मी के चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें। अगर संभव हो तो कमल का पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
 
2  जब भी घर से किसी भी खास काम से निकलें, तो निकलने से पहले थोड़ा मीठा दही खाकर निकलें।
 
3  अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें।
 
4  शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं। 
 
5  अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।
 
6  घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी का वास होता है।
 
7  घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
 
8  संपत्ति और संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो गजलक्ष्मी मां की उपासना करें। इससे संतान की प्राप्ति भी होगी और संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।
 
9  घर में या बाहर कहीं भी अन्न का अपमान न करें और न ही होने दें। जो लोग भी क्रोध में आकर खाने से सजी थाली फेंकते हैं उनके घर कभी धन, वैभव और सुख नहीं रहता। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख