biodatamaker
✕

दरिद्र बना देता है ज्योतिष का यह अत्यंत घातक योग

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (12:54 IST)
प्रारब्ध के कर्म अनुसार मनुष्य की जन्मपत्रिका में कई ऐसे दुर्योगों का सृजन हो जाता है जिससे उसका सम्पूर्ण जीवन संघर्षमय व्यतीत होता है। उसे पग-पग पर हानि व असफलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक भयानक योग है- केमद्रुम योग। ज्योतिष शास्त्रों में इस योग के सम्बन्ध में उल्लेख है कि यदि केमद्रुम योग हो तो मनुष्य स्त्री,अन्न,घर,वस्त्र व बन्धुओं से विहीन होकर दुःखी,रोगी व दरिद्री होता है चाहे उसका जन्म किसी राजा के यहां ही क्यों ना हुआ हो। 
 
आइए जानते हैं कि जन्मपत्रिका में अत्यन्त घातक 'केमद्रुम योग' का सृजन किन ग्रह स्थितियों में होता है-

जब जन्मपत्रिका में चन्द्र से द्वितीय व द्वादश स्थान में कोई ग्रह नहीं हो, चन्द्र की किसी ग्रह से युति ना हो, चन्द्र से दशम स्थान में कोई ग्रह स्थित ना हो एवं चन्द्र जन्मपत्रिका के केन्द्र स्थानों में भी स्थित ना हो तो दरिद्रतादायक 'केमद्रुम योग' बनता है।
 
इस योग में जन्म लेने वाला जातक सदैव संघर्षमय जीवन व्यतीत करता है। उसे अथक परिश्रम के बाद भी अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं होती है। सानन्द जीवन-यापन के लिए केमद्रुम योग की शान्ति करवाना श्रेयस्कर होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्यवाणियों में पहले ही था 2026 का ये संकट? 5 बड़ी प्राकृतिक घटनाएं हो चुकीं, अब आगे क्या होगा

Weekly Horoscope: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

11 September Birthday: आपको 11 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 सितंबर, 2026)

अगला लेख