गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. kartik Purnima 2020
Written By

30 नवंबर 2020 कार्तिक पूर्णिमा, राशि अनुसार खास चीजों का करें दान

30 नवंबर 2020 कार्तिक पूर्णिमा, राशि अनुसार खास चीजों का करें दान - kartik Purnima 2020
हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व बताया गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर 2020 को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान और दान-पुण्य के कार्य जरूर करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार, दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं और मां लक्ष्मी यश, सुख, सफलता और सम्मान का आशीष देती हैं। 
 
मेष 
मेष राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
 
वृष 
इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
 
मिथुन
इस राशि के लोग कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
 
कर्क
इस राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
 
सिंह
सिंह राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
कन्या
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 
तुला
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
 
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।
 
धनु
धनु राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
 
मकर
इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।
 
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
 
मीन
मीन राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी। 
ये भी पढ़ें
बिना जिम जाए घर में ही करें ये 7 एक्‍सरसाइज और रहें बिलकुल फिट