dharma sangrah
✕

कौन-सी राशि वालों को हाथ-पैर में काला धागा नहीं बांधना चाहिए

Updated: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (10:53 IST)
Kala Dhaga: कई लोग पैर में या हाथ की कलाई पर काला धागा बांधते हैं। हालांकि कई कारणों से हाथ की कलाई पर काला या सफेद रेशमी धागा भी बांधा जाता है। लाल या पीला धागा अक्सर मांगलिक कार्य के दौरान बांधा जाता है लेकिन काला या सफेद धागा ज्योतिष की मान्यता या लोकमान्यता के अनुसार कलाई पर बांधा जाता है। परंतु कहते हैं कि 2 राशियों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए।
 
2 राशि वाले न पहनें काला धागा : हालांकि ज्योतिष मान्यता के अनुसार काला धागा (Black Thread) 2 राशि वाले लोगों को पहनने से मना किया जाता है क्योंकि यह उनके लिए अच्छा नहीं माना जाता। यदि आपने जाने-अनजाने में यह धागा बांध रखा है तो आप जान लें कि आपकी राशि इन 2 राशियों में से एक तो नहीं है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मंगल या शनिवार को हनुमान जी का मंत्र पढ़ते हुए दाहिने हाथ में बांधने से कुंडली के राहु, केतु और शनि ग्रह के दोष दूर होते हैं, परंतु काला धागा हाथ में बांधने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह जरूर ले लें।
मेष (Aries) और वृश्चिक (Scorpio) : यह दोनों ही राशि मंगल की राशि है। काला रंग राहु और शनि का रंग होता है। मंगल की राहु और शनि से शत्रुता है। ऐसे में मंगलदेव आपसे रुष्‍ठ हो सकते हैं या मंगल का शुभ प्रभाव खत्म होकर राहु का प्रभाव शुरु हो सकता है जो अशुभ भी हो सकता है। राहु जीवन में कई तरह की परेशानी खड़ी कर सकता है। इससे आपके जीवन में घटना दुर्घटना बड़ सकती है और आपको कोई बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख