Hanuman Chalisa

भविष्यवाणी: अमित शाह बनेंगे पीएम तो योगी क्या करेंगे? वायरल है ये कुंडली

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 4 अगस्त 2025 (14:22 IST)
Astrological predictions on Indian Next PM: वर्तमान में सोशल मीडिया, पॉडकास्‍ट और अन्य वेबसाइट पर ज्योतिष लोगों द्वारा ज्योतिष विश्लेषण के आधार पर भारत का अगला प्रधानमंत्री योगी आदित्य नाथ को बताया जा रहा है। हालांकि कुछ ज्योतिष नितिन गडकरी, अमित शाह, ममता बनर्जी का नाम भी लेते हैं। बहुत कम लोग विदेशमंत्री जयशंकर प्रसाद के बारे में बोल रहे हैं। उससे भी कम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में भी विश्लेषण कर रहे हैं। हालांकि अधिकतर ज्योतिष मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और अमित शाह के सितारे बुलंदी पर हैं। आओ जानते हैं एक ज्योतिष विश्लेषण की कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?
 
ज्योतिष की संभावना: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भविष्यवाणी और ज्योतिष विश्लेषण के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपेक्षा केंद्र में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके बाद वर्ष 2029 में होने वाले चुनाव में यदि भाजपा बहुमत लाती है तो अमित शाह को प्रधानंमी बनाया जा सकता है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को गृहमंत्री या रक्षामंत्री जैसे अहम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि कई लोग इस तरह की संभावना से इनकार करते हैं।
 
1. अमित शाह: अमित शाह की कुंडली में जन्मस्थ शनि छठे, राहु दसवें और गुरु नवम भाव में विराजमान हैं। दूसरे भाव में सूर्य और बुध की युति और एकादश भाव में मंगल विराजमान हैं। शाह की कुंडली में गुरु की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है। 23/7/26 के बाद गुरु में बुध की अंतर्दशा चलेगी। इसके बाद गुरु में केतु और इसके बाद गुरु में शुक्र की अंतर्दशा चलेगी। गुरु की महादशा वर्ष 2040 तक रहेगी। यह समय बहुत शानदार रहने वाला है। यदि लाल किताब की दशा को माने तो 22 अक्टूबर 2026 से लेकर 22 अक्टूबर 2032 तक मंगल की महादशा चलेगा जिसमें उनके सितारे बुलंदी पर होंगे। अमित शाह की मेष राशि मंगल की है और उन पर साढ़ेसाती प्रथम चरण प्रारंभ हुआ है। यदि दशा उन्हें या तो बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी या उन्हें पद खोना पड़ सकता है।
 
ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार, अमित शाह भविष्य में प्रधानमंत्री पद के एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। यदि उनकी कुंडली का विशलेषण करें तो उनके ग्रह नक्षत्र ज्यादा प्रबल है जो 99 प्रतिशत उनके पीएम बनाने के संकेत देता है। कोई बड़ा उलटफेर या उनकी बीमारी ही इन्हें पीएम बनने से रोक सकती है।
 
2. योगी आदित्यनाथ: योगीजी की सिंह लग्न की कुंडली में पंचम में गुरु और कर्म भाव में शनि, सूर्य और बुध की युति है। छठे में राहु और 12वें में केतु विराजमान है। इसी के साथ लाभ भाव में मंगल और शुक्र की युति है और सप्तम भाव में चंद्रमा है। कई ज्योतिष योगी आदित्यनाथ की कुंडली में का विश्लेषण करके बताते हैं कि वे भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन अभी नहीं। हालांकि उनकी राशि कुंभ है और लग्न में सिंह राशि है। उन पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई है और 3 जून 2027 को समाप्त होगी।
 
योगी आदित्यनाथ की कुंडली में शुक्र की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है। इसके अंतर्गत राहु की प्रत्यांतर दशा चल रही है। इसी क्रम में फिर गुरु, शनि, बुध और केतु की प्रत्यांतर दशा चलेगी। इसके बाद वर्ष 2027 में शुक्र में सूर्य की अंतर्दशा चलेगी। शनि सप्तमेश होकर लग्नेश चंद्रमा के साथ एकादश भाव में बैठे हैं और शुक्र चतुर्थेश होकर सप्तम भाव में बैठे हैं। यहां शनि और शुक्र का परिवर्तन योग भी है। शुक्र, चंद्र और दशा शनि से नवम भाव में भी आते हैं और दशा एवं अंतर्दशा के अंतर्गत योगीजी पद प्राप्ति के सप्तम भाव का मजबूती से प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि शुक्र की दशान्तर्दशा सितंबर 2026 से नवंबर 2029 की अवधि में योगी आदित्यनाथ के केंद्र में जाने के प्रबल ग्रह योग हैं।
 
यदि हम लाल किताब ज्योतिष के अनुसार देखें तो वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की कुंडली में वर्ष 2028 तक गुरु की महादशा चलेगी इसके बाद सूर्य की महादशा प्रारंभ होगी जो वर्ष 2030 तक रहेगी। यह दोनों ही महादशा उनके लिए प्रबल राजयोग का निर्माण कर रही है। ऐसे में उनका केंद्र में रहकर कार्य करने की संभावना बनती है, लेकिन यह कह नहीं सकते हैं कि वे पीएम बनेंगे या नहीं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख