Hanuman Chalisa

आपके घर कब होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन, जानिए स्वप्न फल से

स्वप्न के माध्यम से मां लक्ष्मी के घर आने और बहुत सारा धन मिलने  के पूर्व संकेत मिलने लगते है। आइए जानें ऐसे ही 10 स्वप्न और उनका फल, जो देते हैं आगामी भविष्य में आपके मालामाल होनी की सूचना। 
 
जानिए सपनों के माध्यम से कब होगा मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन- 
 
1. यदि स्वप्न में सर्प को बिल के साथ देखते हैं तो आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देता है।
 
2. यदि आप स्वप्न में खुद को किसी वृक्ष पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है।
 
3. अगर आपको स्वप्न में नृत्य करती हुई स्त्री अथवा कन्या दिखाई देती है तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
 
4. यदि स्वप्न में आपने सोना (गोल्ड) देखा हो तो यह भी धन प्राप्ति और आपके घर मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक है यानी मालामाल होने का संकेत माना गया है।
 
5. यदि आपने स्वप्न में कहीं मधुमक्खी का लगा हुआ छत्ता देखा है तो यह भी धन लाभ का संकेत देता है।
 
6. अगर आपने स्वप्न में चूहों को देखा है तो आपके घर में भरपूर धन का आगमन हो सकता है।
 
7. अगर स्वप्न में किसी देवी-देवता के दर्शन करते हैं तो समझिए कि आपके घर स्वयं मां लक्ष्मी पधारने वाली है और आपको धन लाभ के साथ-साथ सफलता भी मिलने वाली है।
 
8. अगर आप स्वप्न में कानों में बाली धारण किए हुए देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।
 
9. यदि आप स्वप्न में जलता हुआ दीया देखते हैं तो समझिए आपको खूब मात्रा में धन लाभ होने वाला है।
 
10. अगर आप स्वप्न में खुद को अंगूठी पहनें हुए देखते हैं तो आपके घर लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: राम रक्षा स्तोत्र के 10 रहस्य

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती, जानिए क्या है इस दिन का महत्व और कथा

देवशयनी एकादशी कब है, क्या करते हैं इस दिन, जानिए महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की सातवीं देवी मां धूमावती, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जुलाई, 2026)

अगला लेख