biodatamaker

Dream Interpretation | सपने में दांत टूटते हुए देखते हैं तो जानिए क्या होगा भविष्य पर असर

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (12:02 IST)
हम सभी सपने देखते हैं। कभी अच्छे तो कभी बुरे, परंतु सपने आते जरूर हैं। ज्यादातर सपने देखकर व्यक्ति सपने भूल जाता है। परंतु बहुत बार ऐसा होता है कि हमारा देखा हुआ सपना हमें याद भी रहता है और किसी घटना को भी दर्शाता है।
 
सपनों का दिखना और उनका याद रहना या तो आने वाली किसी विशेष घटना की तरफ संकेत देता है या हमारे साथ हो चुकी घटना या हमारे आसपास के माहौल को दर्शाता है। हमने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना है कि सुबह के सपने अक्सर सच होते हैं। परंतु सही मायने में ऐसा कोई भी सपना जिसमें कोई विशेष घटना या कोई वस्तु दिखाई दें तो ऐसा सपना किसी खास परिस्थिति जो हो चुकी हो या होने वाली हो, उसकी ओर संकेत देता है।

 
ऐसा ही एक सपना है दांत टूटने का, जो अक्सर लोगों को दिखाई देता है। बहुत से लोग इसे देखकर अनदेखा कर देते हैं। यह सोचकर कि यह एक महज इत्तेफ़ाक़ हैं। परंतु दांत टूटने का सपना एक बहुत ही गहरा अर्थ रखता है, जो हमारी जिंदगी से बहुत मायनों से जुड़ा हैं। आइए जानते हैं दांत टूटने के सपने से जुड़े कुछ अर्थ को।
 
हमने अक्सर ऐसा सुना होगा कि दांत टूटने का स्वप्न आने वाली बीमारी, संकट या किसी कष्ट को दर्शाता है, पर क्या यह सच है? क्या सही में दांत टूटना आने वाली किसी परेशानी की ओर संकेत करता है?
 
जब हम छोटे बच्चे होते थे तो दूध के दांत गिरने के बाद हमें नए और ज्यादा मजबूत दांत आने लगते हैं और नए दांत भी तभी आ पाते हैं, जब पुराने दांत टूट जाएं। नया दांत जो और भी ज्यादा मजबूत आता है, वह हमारे साथ लगभग जिंदगीभर साथ देता है।
 
इसी तरह जब कोई व्यक्ति दांत टूटने का सपना देखता है तो वह उसके जीवन में आने वाले नए अवसरों की ओर इशारा करता है। इसके अतिरिक्त यह भी मायने रखता है कि किसी व्यक्ति ने सपना किन परिस्थितियों में देखा था। पर अगर हम सामान्य रूप से देखें तो दांत टूटने का स्वप्न एक बहुत ही अच्छा ओर नवीनता दर्शाने वाला स्वप्न माना गया है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

बुध ग्रह का मिथुन राशि में मार्गी गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दसवीं महाविद्या मां कमला, जानिए पूजा विधि

शनि वक्री होकर रेवती नक्षत्र में, क्या भारत में आने वाला है कोई बड़ा संकट? ज्योतिषीय संकेतों से जानें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नौवीं देवी मां मातंगी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 जुलाई, 2026)