suvichar

27 फरवरी से होलाष्टक, ये 7 अचूक उपाय करने से दूर होंगी सभी समस्याएं

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (17:21 IST)
Holashtak 2023 : 27 फरवरी 2023 को सोमवार के दिन से होलाष्टक प्रारंभ होगा जो 07 मार्च 2023 को मंगलवार के दिन रहेगा। होलाष्टक के आठ दिन के समय को अशुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी प्रकार का कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। होलिका दहन के दिन होलाष्टक समाप्त होता है इसके बाद होली मनाई जाती है। जानिए होलाष्टक में करें कौनसे 7 अचूक उपाय की होगा आपको बेहद लाभ।
 
1. ग्रहों का करें दान : ज्योतिष विद्वानों के अनुसार अष्टमी को चंद्रमा, नवमी तिथि को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र और द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव के हो जाते हैं। इसलिए इन ग्रहों का उस दिन दान करना चाहिए।
 
2. द्वार पर बनाएं स्वास्तिक : घर का जो मुख्य द्वार होता है वहां उसके आसपास चावल को पीसकर हल्दी में मिलाएं और फिर उससे स्वास्तिक बनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।
 
3. कपूर जलाएं : यदि घर में कलेश हो तो इससे छुटकारा पाने के लिए इन 8 दिनों तक लगातार मिट्टी के दीए में कर्पूर रखकर जलाएं और उसे पूरे घर में घूमाएं। इसे गृहकलेश से छुटकारा मिलेगा।
 
4. नारियल घुमाएं : यदि घर परिवार में कोई व्यक्ति रोग से ग्रस्त हो तो उसके सिर पर से पानीदार जटा वाला नारियल लेकर 7 या 11 बार उल्टी दिशा में घुमाकर उस नारियल को बाहर किसी स्थान पर जला दें या पानी में बहा दें। इससे रोगी को आराम मिलेगा।
5. शिवलिंग पर चढ़ाएं जल और बेलपत्र : 8 दिनों तक लगातार शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र चढ़ाएं। 5, 11, 21 या अपनी उम्र के बराबर बेलपत्र लेकर उस पर चंदन से राम नाम लिखें और फिर शिवजी का पंचाक्षरी मंत्र जपते हुए अर्पित करें।
 
6. दान दें : यदि कारोबार में नुकसान हो रहा है तो किसी मंदिर में जाकर गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। इसी के साथ ही गणेश मंदिर में एक सुपारी, पांच मोदक तथा पांच लाल गुड़हल के फूल गणपतिजी को दाएं हाथ से अर्पित करें।
 
7. शनिवार का दान : शनिवार के दिन शाम को शनि मंदिर में काला कपड़ा, काली उड़द की दाल, काला तिल, लोहे का सामान दान करें। इससे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

14 August Birthday: आपको 14 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अगस्‍त, 2026)

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

अगला लेख